{"_id":"69cbb28b9f25ac6c6905b700","slug":"video-five-cunning-members-of-robbery-gang-arrested-in-jalandhar-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: लूटपाट गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार, चोरी के 15 मोबाइल, 2 स्कूटी और हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: लूटपाट गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार, चोरी के 15 मोबाइल, 2 स्कूटी और हथियार बरामद
Ankesh Kumar
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:09 PM IST
Link Copied
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक सक्रिय गिरोह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह और थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभार राकेश कुमार की टीम ने विशेष अभियान चलाकर 5 आरोपियों को काबू किया। आरोपी 2 एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर देर रात और तड़के लोगों को निशाना बनाते थे।
डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 28 मार्च को सुबह करीब 3:50 बजे नागरा रोड पर अनिल कुमार से तेजधार हथियारों के बल पर मोबाइल फोन और 2000 रुपये की नकदी लूट ली गई। आरोपियों ने उसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल सवार गुरविंदर सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया और उसका मोबाइल व मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश की। इन घटनाओं के संबंध में थाना डिवीजन नंबर 1 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने कुंदन शाह उर्फ कुंदन, जतीन कुमार उर्फ काकू, जशन मेहरा और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया।
वहीं अन्य की अन्य की संलिप्तता की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपियों से बड़ी बरामदगी 2 चोरी की एक्टिवा, 15 लूटे गए मोबाइल फोन जोकि (लैदर कॉम्प्लेक्स, शिव नगर नागरा और मकसूदां इलाके से छीने गए), 3 किरचें, 1 दातर, 1 चाकू और नकदी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया है। पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।