Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
130 Families from Moga's Village Kahan Singh Wala Receive Ownership Rights After 80 Years
{"_id":"69cb652d3094ca100c032c92","slug":"video-130-families-from-mogas-village-kahan-singh-wala-receive-ownership-rights-after-80-years-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के गांव काहन सिंह वाला के 130 परिवारों को 80 साल बाद मिला मलकाना अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के गांव काहन सिंह वाला के 130 परिवारों को 80 साल बाद मिला मलकाना अधिकार
पंजाब सरकार द्वारा राज्य की जनता की लंबे समय से लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर मोगा जिले के गांव काहन सिंह वाला के निवासियों को बड़ी राहत दी गई है। गांव के करीब 130 परिवार, जो पिछले लगभग 75–80 वर्षों से लाल लकीर के अंदर रह रहे थे, उन्हें अब उनके घरों का मलकाना हक प्रदान किया गया है। यह मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। इस अवसर पर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने तहसीलदार के साथ गांव में पहुंचकर सभी पात्र परिवारों को मालिकाना हक के प्रमाण पत्र वितरित किए। विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार आम लोगों के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और जो मांगें वर्षों से लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। मलकाना हक मिलने पर गांव वासियों में भारी खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने पंजाब सरकार और विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी कई दशकों पुरानी मांग आज पूरी हुई है, जिससे उन्हें अपने घरों पर अधिकार और सुरक्षा की भावना मिली है। इस फैसले को लोगों ने ऐतिहासिक बताते हुए सरकार के जनहितकारी कदम की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।