फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar auto-rickshaw hits school children CCTV footage

पंजाब में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रहे दो बच्चों को ऑटो ने कुचला, सामने आया घटना का डरावना वीडियो

Fri, 23 Oct 2026 06:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 23 Oct 2026 06:30 PM IST
सार

सामने आए फुटेज के मुताबिक, दोनों बच्चे पैदल अपने स्कूल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान, पास ही खड़े ऑटो के चालक ने अचानक वाहन चलाना शुरू कर दिया और दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Jalandhar auto-rickshaw hits school children CCTV footage
स्कूल जा रहे बच्चों पर चढ़ा ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक डराने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को सुबह स्कूल जा रहे दो मासूम बच्चे अचानक एक ऑटो की चपेट में आ गए। इस पूरी दुर्घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लापरवाही की तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हादसा
सामने आए फुटेज के मुताबिक, दोनों बच्चे पैदल अपने स्कूल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान, पास ही खड़े ऑटो के चालक ने अचानक वाहन चलाना शुरू कर दिया और दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचाई जान
बच्चों के ऑटो के टायर में बुरी तरह फंस जाने के कारण उन्हें तुरंत बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई। हालांकि, मौके पर तुरंत एकत्र हुए साहसी स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए ऑटो को तिरछा किया और किसी तरह दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दर्दनाक हादसे में बड़ी बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

चालक की लापरवाही पर उठे सवाल
घटना के सामने आने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो चालक की भारी लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, हादसे के विस्तृत घटनाक्रम और संबंधित पक्षों की आधिकारिक पुष्टि का आना अभी बाकी है। इस घटना ने एक बार फिर से शहर में स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही को लेकर बड़ी चिंता खड़ी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed