{"_id":"6adb5992e68c6b60d2031a49","slug":"fir-against-farmer-leaders-warning-of-protest-firozpur-news-c-68-1-fzr1002-105949-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: किसान नेताओं पर एफआईआर, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: किसान नेताओं पर एफआईआर, आंदोलन की चेतावनी
Fri, 23 Oct 2026 06:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर बंद के दौरान पोस्टर फाड़ने के आरोप में पंजाब किसान सभा के प्रदेश प्रधान अशोक कंबोज और उनके साथियों पर मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के किसान नेताओं में रोष है। अशोक कंबोज ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
अशोक कंबोज ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नौजवानों की हत्याएं हो रही हैं। पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए भटक रहे हैं। वहीं, न्याय की मांग उठाने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ितों के समर्थन में आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। यह न्याय दिलाने के बजाय दबाव बनाने की कोशिश है। उन्होंने चेत सिंह सहित अन्य पीड़ित परिवारों का हवाला दिया। प्रशासन उन पर दबाव बना रहा है जो इन परिवारों का साथ दे रहे हैं। अशोक कंबोज ने कहा कि पुलिस कार्रवाई और मुकदमों से किसानों की आवाज नहीं दबाई जा सकती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कथित धक्केशाही और किसान नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकी तो गांवों में लोगों को लामबंद किया जाएगा। कंबोज ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सत्ता के दबाव में किसान नेताओं को निशाना बना रहे हैं। किसान सभा ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।