फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Uproar outside Municipal Council over issues of non-functional streetlights and sanitation

Jalandhar News: बंद लाइटों और सफाई के मुद्दे पर नगर काउंसिल बाहर हंगामा

Fri, 23 Oct 2026 06:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 23 Oct 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Uproar outside Municipal Council over issues of non-functional streetlights and sanitation
सफाई कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। प्रताप बाग में आठ महीने से बंद स्ट्रीट लाइटों और खराब सफाई व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को नगर काउंसिल कार्यालय के बाहर हंगामा हो गया। भूपिंदर सिंह नामधारी ने नगर काउंसिल अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई।
भूपिंदर सिंह नामधारी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें बंद थीं जिससे रात में अंधेरा रहता था और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता थी। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं किया। नामधारी ने इलाके में सफाई व्यवस्था सुधारने और सार्वजनिक मूत्रालयों की उचित व्यवस्था करने की मांग की। धरने की सूचना पर रमेश कटारिया सहित अन्य स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद संबंधित कर्मचारियों को भेजा गया। कुछ ही घंटों में प्रताप बाग की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर दिया गया। नगर काउंसिल के सैनिटरी इंस्पेक्टर अरोड़ा ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों और पार्किंग से जुड़े मुद्दों का समाधान हो गया है। प्रदर्शनकारियों को चाय-कॉफी भी पिलाई गई। धरने के दौरान नगर काउंसिल के सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। सफाई कर्मचारियों और कुछ पार्षदों ने आरोप लगाया कि धरना बिना पूर्व सूचना के लगाया गया था। उन्होंने कर्मचारियों के खिलाफ अनावश्यक टिप्पणियां करने का भी आरोप लगाया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पार्षदों और अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की और उन्हें शांत करवाने का प्रयास किया। बातचीत के बाद नगर काउंसिल कार्यालय के बाहर लगाया गया धरना समाप्त हो गया। कर्मचारियों और अधिकारियों ने दावा किया कि विवाद के पीछे संपत्ति कर और एनओसी से जुड़ा बकाया मामला था। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed