Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Purse snatched from a businessman's daughter on Guru Gobind Singh Avenue in Jalandhar; incident captured on CCTV.
{"_id":"69cb82e804a26532720da86c","slug":"video-purse-snatched-from-a-businessmans-daughter-on-guru-gobind-singh-avenue-in-jalandhar-incident-captured-on-cctv-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में कारोबारी की बेटी से पर्स छीना, सीसीटीवी में कैद वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में कारोबारी की बेटी से पर्स छीना, सीसीटीवी में कैद वारदात
जालंधर के सूर्या एन्क्लेव के पास स्थित गुरु गोबिंद सिंह ऐवन्यू में दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे ने एक कारोबारी की बेटी का पर्स छीन लिया। वारदात उस समय हुई जब पीड़िता घर के बाहर गली में खड़ी कार में बैठने जा रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार ने उसके हाथ से पर्स झपट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गया।परिवार ने शोर मचाते हुए लुटेरे का पीछा किया, लेकिन बाइक की तेज रफ्तार के कारण वह भागने में कामयाब रहा। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। गुरु गोबिंद सिंह ऐवन्यू निवासी विक्रांत गुप्ता ने बताया कि उनकी बहन चेनाली, जिसकी शादी मंडी गोबिंदगढ़ में हुई है, मायके आई हुई थी। पर्स में हजारों रुपये की नकदी, सोने के गहने, घर की चाबियां और जरूरी दस्तावेज थे।
परिवार ने मामले की शिकायत थाना रामामंडी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी वारदातों पर रोक लग सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।