{"_id":"69c54e88b2878e6beb0ab947","slug":"video-cabinet-minister-holds-direct-dialogue-with-residents-of-jalandhar-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ मुहिम के तहत जालंधर वासियों के साथ किया सीधा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ मुहिम के तहत जालंधर वासियों के साथ किया सीधा संवाद
Ankesh Kumar
Updated Thu, 26 Mar 2026 08:49 PM IST
पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल ’ मुहिम के तहत आज जालंधर वासियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सूबे के लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी है।
वार्ड नंबर 51 में अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य के लोग पंजाब सरकार के चार सालों के ईमानदार, पारदर्शी और लोक-हितैषी शासन से बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने न केवल राज्य के लोगों से किए एक-एक वादे पूरे किए है, बल्कि सूबे को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ऐतिहासिक फैसले भी लिए है।
मंत्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करते हुए जहां आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से जनता को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई है, वहीं सूबे के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के नकदरहित इलाज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में भी बड़े सुधार किए गए है। आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये खर्च करके सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।