Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar Rural Police have tightened security arrangements through special checkpoints and night domination operations.
{"_id":"69c66744f151e7bc05096749","slug":"video-jalandhar-rural-police-have-tightened-security-arrangements-through-special-checkpoints-and-night-domination-operations-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विशेष नाकाबंदी और नाइट डोमिनेशन से सुरक्षा व्यवस्था सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विशेष नाकाबंदी और नाइट डोमिनेशन से सुरक्षा व्यवस्था सख्त
जालंधर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जालंधर ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार को विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में यह कार्रवाई पंजाब के पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर ‘सिटी सर्विलांस प्लान’ के तहत की गई। अभियान का मकसद सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
इस दौरान विभिन्न थाना प्रभारियों की अगुवाई में शहरों और कस्बों के प्रमुख चौकों, संवेदनशील इलाकों और प्रवेश मार्गों पर अचानक नाके लगाए गए। पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की तथा गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी। नाकाबंदी को अचानक और रणनीतिक तरीके से अंजाम दिया गया, ताकि अपराधियों को सतर्क होने का मौका न मिले। रात्रि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन भी तेज किए गए हैं। देर रात तक गश्त, पेट्रोलिंग और चेकिंग के जरिए असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इन कदमों से अपराधों पर नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी।
एसएसपी ने बताया कि ट्रैफिक प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ट्रैफिक विभाग के साथ समन्वय कर स्पेशल डीजीपी ट्रैफिक के निर्देशों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। सभी सब-डिवीजनों में एसएचओ और डीएसपी स्तर पर निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने दोहराया कि जालंधर ग्रामीण पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और आम जनता की सुरक्षा व सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।