{"_id":"69c5f5594c2a84045503beac","slug":"video-firing-in-jalandhar-shaheed-babu-labh-singh-nagar-attack-on-man-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में देर रात शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में देर रात शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में फायरिंग
जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में देर रात हथियारबंद युवकों ने सरेआम फायरिंग कर दी और फिर एक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए, जबकि घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, युवक काली रात को अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से पूरे मोहल्ले में भगदड़ मच गई और लोग अपने घरों में छिप गए।
फायरिंग के बाद हमलावरों ने काली को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। युवक के शरीर पर कई गहरे घाव पाए गए हैं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।