{"_id":"69bf83c5090204bb9d03c489","slug":"video-smuggler-arrested-in-phagwara-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में तस्कर गिरफ्तार, ड्रग मनी व चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में तस्कर गिरफ्तार, ड्रग मनी व चिट्टा बरामद
Ankesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:23 AM IST
Link Copied
फगवाड़ा के थाना सतनामपुरा पुलिस ने एक नशा तस्कर को हेरोइन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन और 3500 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पहले भी सात केस दर्ज हैं। जानकारी देते हुए फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा ने डीएसपी भारत भूषण तथा सतनामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर की मौजूदगी में बताया कि 'युद्ध नशे विरुद्ध' अभियान के तहत, नशा बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दलजीत सिंह उर्फ राजा पुत्र कुलदीप सिंह निवासी कोटली खखिया, पुलिस स्टेशन गोराया, जिला जालंधर, वर्तमान में निवासी पीर वाली गली नंबर 02, हाकूपुरा, हादियाबाद, पुलिस स्टेशन सतनामपुरा, फगवाड़ा, जिला कपूरथला के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि आरोपी दलजीत सिंह उर्फ राजा के खिलाफ पहले भी सात मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।