{"_id":"69bf919b8712f874c10387d1","slug":"video-cultural-program-at-annual-function-of-bihar-jan-kalyan-sabha-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: बिहार जन कल्याण सभा के वार्षिक समारोह में रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: बिहार जन कल्याण सभा के वार्षिक समारोह में रंगारंग कार्यक्रम
Ankesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:22 PM IST
रेलवे क्लब संत नगर रेलवे क्रांसिंग के पास बिहार रेलवे जन कल्याण सभा की तरफ से वार्षिक समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें भोजपुरी गीतों के साथ समारोह की महफिल सजी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हर कोई उत्सव की खुशियां मनाते हुए नाच गा रहा था। बिहार से आए खास तौर पर आयोजन में रंग भरा। जिसमें अवधेश कुमार, पाकी, सीता, शाम सांवरिया, सुरुचि सिंह, गौरव सिंह, सिद्धार्थ सूर्यवंशी ने भोजपुरी गीतों के साथ समां बांधा। उत्सव का खास बनाने के लिए पारंपरिक भोज भी लगाया गया। समारोह के दौरान आप के हलका सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली, पार्षद मनमोहन राजू, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, नरिंदर सलारिया, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मनोज कुमार मधुकर विशेष तौर पर शामिल हुए। मुख्य आयोजक व ओबीसी कर्मचारी संगठन के मंडल सचिव बृजेश कुमार ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस समारोह के आयोजन का उद्देश्य ही समाज के सदस्यों को इकट्ठा करना और अपनी संस्कृति से जोड़े रखना था। अतिथियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। समारोह के दौरान प्रधान प्रकाश कुमार पाटेल, महासचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सुनील कुमार, मुन्ना यादव, आशीष रंजन, चंदन कुमार, धीरज कुमार, नीरज कुमार, आनंद कुमार सहित सदस्य मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।