{"_id":"69c63f3615af08bab50c9867","slug":"video-several-petrol-pumps-closed-in-jalandhar-amidst-long-queues-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में लंबी कतारों के बीच कई पेट्रोल पंप बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। पेट्रोल खत्म होने और संभावित लॉकडाउन जैसी अफवाहों के चलते लोग देर रात से ही वाहनों की टंकियां फुल करवाने के लिए लाइनों में लग गए।
संविधान चौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ के बीच स्टॉक खत्म हो गया, जिसके बाद पंप को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। पंप के सेल्समैन सुदर्शन सिंह ने बताया कि पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सप्लाई में थोड़ी देरी के कारण पंप बंद करना पड़ा और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
इस मुद्दे पर भारत पेट्रोलियम के पंप मालिक एवं एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सुखमोहन सिंह ने भी लोगों से अपील की है कि वे पैनिक न हों। उनका कहना है कि कंपनियों के पास पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। अफवाहों के कारण लोग अनावश्यक रूप से टैंक फुल करवा रहे हैं, जिससे अस्थायी दबाव की स्थिति बन रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की गई है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। प्रशासन और पंप संचालकों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से ही ईंधन भरवाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।