सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fazilka Police Conducts Early Morning Raid in Jalandhar Model Town School Owner Detained

Jalandhar: फाजिल्का पुलिस ने अलसुबह मॉडल टाउन में की रेड, धोखाधड़ी मामले में एक स्कूल मालिक हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 27 Mar 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
सार

स्कूल मालिक के खिलाफ जलालाबाद में धोखाधड़ी से जुड़ी एक एफआईआर दर्ज है। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए फाजिल्का पुलिस ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को पहले से सूचित किया था।

Fazilka Police Conducts Early Morning Raid in Jalandhar Model Town School Owner Detained
Punjab Police - फोटो : X @PunjabPoliceInd
विज्ञापन

विस्तार

फाजिल्का पुलिस ने शुक्रवार तड़के जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में छापेमारी कर एक नामी स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे पुलिस टीम ने उनके घर पर रेड की और उन्हें गाड़ी में बैठाकर फाजिल्का ले गई।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि स्कूल मालिक के खिलाफ जलालाबाद में धोखाधड़ी से जुड़ी एक एफआईआर दर्ज है। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए फाजिल्का पुलिस ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को पहले से सूचित किया था। हालांकि ठगी का पूरा मामला क्या है और कितनी रकम का विवाद है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed