सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sohagpur News: Seven-year-old boy drowns while bathing with friends, SDRF recovers body after rescue operation

Shahdol News: दोस्तों संग नहाने गया सात साल का मासूम तालाब में डूबा, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू के बाद निकाला शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार

दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए सात साल के मासूम की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। एक दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ ने आज बच्चे का शव पानी से बाहर निकाला।

Sohagpur News: Seven-year-old boy drowns while bathing with friends, SDRF recovers body after rescue operation
सर्चिंग करती एसडीआरएफ टीम
विज्ञापन

विस्तार

सोहागपुर थाना क्षेत्र के हरदी गांव में एक दर्दनाक हादसे में दूसरी कक्षा के एक छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सोमवार को अपने दो साथियों के साथ नहाने गए छात्र के गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार हरदी गांव निवासी सात वर्षीय सीताराम उर्फ कपिल बैगा पिता मेलाराम बैगा सोमवार दोपहर घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अपने दो दोस्तों के साथ पास स्थित बेलहा तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके और गांव में जाकर लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया। सोमवार शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन तालाब की अधिक गहराई और अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया और SDRF के सात सदस्यीय दल ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें: Indore News: पोलियो को मात देकर लगातार 4 स्वर्ण जीते, देश की पहली खिलाड़ी जिन्होंने रचा इतिहास

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और रेस्क्यू दल की मदद से शव बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू टीम में कोमल सिंह (पीसी), सैनिक मुकेश, चौथमल दांगी, नरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, शारदा पटेल और धर्मेंद्र वैष्णव शामिल रहे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed