पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man murdered body buried in garbage dump mobile bike thrown into canal Jalandhar

Jalandhar: दोस्त की हत्या कर शव कूड़े के डंप में किया दफन, जेसीबी से खोदकर निकाला गया; ऐसे खुला राज

Fri, 26 Jun 2026 03:27 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 26 Jun 2026 03:27 PM IST
सार

गुरप्रीत 22 जून से लापता था। परिवार ने 23 जून को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें गुरप्रीत को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन वह बाहर नहीं निकला।

विज्ञापन
Man murdered body buried in garbage dump mobile bike thrown into canal Jalandhar
मृतक और माैके पर जमा लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। 31 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ नोनी की उसके ही दोस्त ने कथित तौर पर हत्या कर शव को कूड़े के डंप में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुलडोजर की मदद से शव बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन




गुरप्रीत 22 जून से लापता था। परिवार ने 23 जून को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें गुरप्रीत को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने उसके दोस्त रवि से पूछताछ की, जिसने हत्या की बात कबूल कर ली। 
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि घटना वाली रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और रवि ने गुरप्रीत की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने मृतक का मोबाइल फोन और बाइक नहर में फेंक दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरप्रीत अविवाहित था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पार्ट-टाइम डीजे का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि इस वारदात में रवि के साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं और मामले की गहन जांच की जानी चाहिए। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed