बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh-moharram-stunt-ends-in-horrific-fire-accident

दमोह हादसा: मोहर्रम जुलूस में आग उगलने का स्टंट पड़ा भारी, युवक का मुंह-गला गंभीर रूप से झुलसा, VIDEO वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 04:26 PM IST
damoh-moharram-stunt-ends-in-horrific-fire-accident

मोहर्रम के अवसर पर निकाली गई ताजियों की पारंपरिक शहर गश्त के दौरान दमोह शहर के गड़ी मोहल्ला में एक खतरनाक स्टंट उस समय बड़े हादसे में बदल गया, जब आग उगलने का करतब दिखा रहे एक युवक के मुंह में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग उसके मुंह और गले के भीतर तक पहुंच गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, दमोह शहर में मोहर्रम के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी ताजियों की पारंपरिक शहर गश्त निकाली गई थी। शहर के विभिन्न हिस्सों से ताजिए निर्धारित मार्गों से गुजर रहे थे। इसी दौरान गड़ी मोहल्ला में परंपरा के अनुसार एक विशाल मशाल जलाई गई थी। स्थानीय लोग मशाल में तेल डाल रहे थे और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन कर रहे थे। इसी बीच कुछ युवकों ने मशाल के सामने आग उगलने का स्टंट शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक मुंह में पेट्रोल भरकर मशाल की लपटों की ओर फूंक मार रहा था, जिससे आग के बड़े-बड़े गुबार निकल रहे थे। शुरुआत में उसने दो-तीन बार यह करतब सफलतापूर्वक किया और वहां मौजूद लोग भी इसे देखकर उत्साहित हो रहे थे। लेकिन चौथी बार स्टंट करते समय अचानक संतुलन बिगड़ गया। जैसे ही युवक ने मुंह में पेट्रोल भरकर मशाल की ओर फूंक मारी, आग पलटकर सीधे उसके मुंह में चली गई। अगले ही पल उसका चेहरा आग की लपटों में घिर गया और मुंह से आग के गोले निकलने लगे।

ये भी पढ़ें- डेढ़ घंटे में हुई ट्रिपलेट डिलीवरी: सतना में सात माह की गर्भवती ने तीन बेटियों को दिया जन्म, तीनों का वजन कम

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत युवक को पकड़कर उसके चेहरे पर लगी आग बुझाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि पेट्रोल मुंह और गले के भीतर तक पहुंच चुका था, जिसके कारण अंदरूनी हिस्सों में भी आग फैल गई। इससे युवक के मुंह, जीभ और गले के हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल युवक को पहले नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जबलपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक को मशाल के सामने आग उगलने का स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। चौथी बार फूंक मारते ही आग उसके मुंह में चली जाती है और कुछ ही सेकंड में उसका चेहरा आग की लपटों में घिर जाता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस तरह के जानलेवा स्टंट पर सवाल उठा रहे हैं।

घटना के समय पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एच.आर. पांडे और कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार शहर में मोहर्रम जुलूस और ताजिया विसर्जन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सार्वजनिक धार्मिक आयोजन के दौरान इतने खतरनाक स्टंट की अनुमति किसने दी और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: जमीन के विवाद में दामाद की हत्या, सास समेत दो गिरफ्तार

26 Jun 2026

Meerut: एनसीसी कैडेट्स ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, दिलाई जागरूकता की शपथ

26 Jun 2026

Mandi: उहल चरण-3 जलविद्युत परियोजना पूरी क्षमता से संचालित, हिमाचल को सालाना 200 करोड़ की आय

26 Jun 2026

Una: शादी समारोह से बाइक चोरी, हरोली पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, मोटरसाइकिल बरामद

26 Jun 2026

VIDEO: आवासीय कोठी में मौत का कारखाना...आग की लपटों में घिरे लोग, धुएं से घुटने लगीं सांसें

26 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: अग्निकांड से सबक...होटल फोर लीफ में मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को सिखाए गए बचाव के तरीके

26 Jun 2026

मोहाली निगम की पहली हाउस मीटिंग, मेयर ने दिया एकजुट होकर शहर के विकास का संदेश

26 Jun 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर में मूसलाधार बारिश से मिली राहत

VIDEO: एटा में बड़ा हादसा...मुहर्रम के जुलूस में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट लगने से एक की मौत; चार झुलसे

26 Jun 2026

Ujjain News: मावा और ड्राई फ्रूट्स से सजे श्री महाकाल, त्रिपुंड व चंद्रमा से हुआ श्रृंगार; दिए दिव्य दर्शन

26 Jun 2026

VIDEO: कुल्हाल बैरिकेडिंग तोड़कर दून पहुंचे पंजाब से आए निहंग, की नारेबाजी

26 Jun 2026

छह गांवों में जहर बन रहा पानी; video

25 Jun 2026

VIDEO: पंजाब से निहंगों का दून कूच, बैरियर तोड़े, तलवारें लहराई,

25 Jun 2026

Meerut: बस की टक्कर से कार पलटी, कार सवार महिला समेत तीन घायल

25 Jun 2026

Meerut: निर्जला एकादशी पर छोटा खाटू धाम तिलक पार्क में हुआ कीर्तन

25 Jun 2026

Meerut: रोटरी क्लब मेरठ ने किया कृतज्ञता सभा का आयोजन

25 Jun 2026

कन्नौज: स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, तीन जिलों की दमकल मौके पर पहुंची

25 Jun 2026

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया कानपुर में कब आ सकता मानसून

25 Jun 2026

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, एक फरार; VIDEO

25 Jun 2026

चंद्रप्रभा नदी किनारे आराम फरमाता दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में कौतूहल; VIDEO

25 Jun 2026

सीडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अपना दल एस कार्यकर्ता; VIDEO

25 Jun 2026

लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को किया याद; VIDEO

25 Jun 2026

रेस्टोरेंट से हटाए गए पर्दा वाले प्राइवेट केबिन, VIDEO

25 Jun 2026

Meerut: "हर घर फाइबर, हर गांव डिजिटल" अभियान को गति दे रहा है बीएसएनएल: अरुण कुमार सिंह

25 Jun 2026

Meerut: लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में सख्ती, इंस्टीट्यूट और कोचिंग सेंटरो पर मिली खामियां, लगाए नोटिस

25 Jun 2026

Meerut: आज से 40 दिन तक कांग्रेस चलाएगी "छात्रों की गूंज" अभियान, नीट पेपर लीक के बाद युवाओं को जोड़ेगी पार्टी

25 Jun 2026

शुक्लागंज: 12 वाटर कूलर खराब, राहगीरों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी

25 Jun 2026

शुक्लागंज: एक करोड़ की लागत से बन रहे आरती स्थल का काम अधूरा

25 Jun 2026

शुक्लागंज: खुन्नस में बीच सड़क पर दो युवतियों में मारपीट, लगा जाम

25 Jun 2026

डीटीपी ने अवैध कॉलोनी पर चलाया पीला पंजा, दो निर्माण समेत 20 बाउंड्री वॉल ध्वस्त

25 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed