{"_id":"6a3d5a83d90f37f2dd0340bf","slug":"damoh-accident-25-year-old-dies-after-tree-branch-crushes-bike-damoh-news-c-1-1-noi1513-4436132-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: जामुन के पेड़ के नीचे खड़े थे पिता-पुत्र, तभी बारिश के दौरान काल बनकर गिरी डाल; बेटे की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: जामुन के पेड़ के नीचे खड़े थे पिता-पुत्र, तभी बारिश के दौरान काल बनकर गिरी डाल; बेटे की हो गई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:53 AM IST
सार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान जामुन के पेड़ की भारी डाल बाइक सवार पिता-पुत्र पर गिर गई। हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि शिक्षक पिता बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। तारादेही मार्ग पर दरौली गांव के पास बारिश के बीच सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ की भारी डाल बाइक सवार पिता-पुत्र पर टूटकर गिर गई। हादसे में 25 वर्षीय पुत्र शिवम लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके शिक्षक पिता फूल सिंह लोधी सुरक्षित बच गए।
घायल शिवम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शिवम पिता फूल सिंह लोधी तेंदूखेड़ा के वार्ड नंबर 11 का निवासी था। पुलिस ने शव को स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित रखवा दिया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
स्कूल से पिता को लेकर लौट रहा था शिवम
जानकारी के अनुसार, फूल सिंह लोधी शिक्षक हैं और गोपालपुर स्कूल में पदस्थ हैं। उनका बेटा शिवम प्रतिदिन बाइक से उन्हें स्कूल छोड़ने और छुट्टी के बाद वापस घर लाने जाता था। गुरुवार को भी शिवम अपने पिता को स्कूल से लेकर तेंदूखेड़ा लौट रहा था।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े सात बजे दोनों तारादेही मार्ग पर दरौली गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े जामुन के पेड़ की डाल अचानक टूटकर बाइक पर गिर गई। डाल गिरते ही पिता-पुत्र बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। शिवम को गंभीर चोटें आईं, जबकि फूल सिंह लोधी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी।
राहगीरों ने दी सूचना, 108 से पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। 108 वाहन की मदद से दोनों को तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने शिवम लोधी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों और अन्य शिक्षकों ने बताया कि शिवम दिन में अपने पैतृक गांव बिलतरा में रहता था। शाम को स्कूल की छुट्टी होने पर वह अपने पिता को बाइक से लेकर तेंदूखेड़ा लौटता था।
ये भी पढ़ें- Indore News: निगमायुक्त ने दी अनुमति, महापौर ने की निरस्त; जानें क्या है कर्बला मेले पर नया विवाद?
एसडीएम ने की घायलों की मदद
हादसे की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा एसडीएम सीजी गोस्वामी भी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि एसडीएम तारादेही की ओर से वापस लौट रहे थे। उन्होंने घटनास्थल पर रुककर घायल पिता-पुत्र की मदद की और 108 वाहन से उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। एसडीएम ने थाना प्रभारी को भी घटना की जानकारी दी। इस दौरान तहसीलदार विवेक व्यास भी उनके साथ मौजूद रहे। बाद में एसडीएम और तहसीलदार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा परिजनों से जानकारी ली।
शुक्रवार सुबह होगा पोस्टमार्टम
तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से युवक की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है और शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।