सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Hatta Power Department AE Caught Taking Rs 2,000 Bribe by Lokayukta

Damoh: बिजली कार्यालय में लोकायुक्त का छापा, JE दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, मीटर रीडर भी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 10:53 PM IST
Hatta Power Department AE Caught Taking Rs 2,000 Bribe by Lokayukta

दमोह जिले के हटा स्थित बिजली विभाग कार्यालय में गुरुवार दोपहर सागर लोकायुक्त टीम ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार सहाय को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में आउटसोर्स कर्मचारी और मीटर रीडर संदीप पटेरिया की भूमिका भी सामने आने पर उसे भी हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज किया गया है।

लोकायुक्त के अनुसार, हटा क्षेत्र के उपकाशी मिनरल वाटर आरओ प्लांट संचालक इंद्रकुमार पटेल ने सागर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके प्लांट में लगे बिजली मीटर का लोड बढ़ाने और कार्रवाई न करने के एवज में कनिष्ठ अभियंता राजेश सहाय ने सात हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। रिश्वत नहीं देने पर प्लांट संचालक के खिलाफ एक लाख रुपये का प्रकरण बनाने और कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही थी।

ये भी पढ़ें- शर्मनाक: चोरी के शक में युवक को बांधकर पीटा, गर्म तार से दागा; वो चीखता रहा पर नहीं रुके गांववाले

मीटर लोड कम बताकर कार्रवाई की धमकी का आरोप
बताया गया कि आरओ प्लांट का निरीक्षण करने के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने मीटर का लोड कम बताया था। इसके बाद प्लांट संचालक से लोड बढ़ाने की प्रक्रिया और कथित कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई। फरियादी का कहना है कि उसने मीटर लोड बढ़ाने की प्रक्रिया भी पूरी करा ली थी, इसके बावजूद उससे लगातार रुपये की मांग की जा रही थी।

पीड़ित इंद्रकुमार पटेल ने आरोप लगाया कि वह पहले ही 6 हजार रुपए दे चुका था, लेकिन इसके बाद भी उससे सात हजार रुपये और मांगे गए। पहली किश्त के रूप में 2 हजार रुपये देने की बात तय होने पर उसने लोकायुक्त सागर से संपर्क किया। शिकायत के साथ उपलब्ध कराई गई रिकॉर्डिंग और अन्य तथ्यों का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

कार्यालय में रिश्वत लेते ही दबोचा
गुरुवार को लोकायुक्त सागर की टीम हटा पहुंची और बिजली विभाग कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही फरियादी ने तय राशि के 2 हजार रुपये कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार सहाय को दिए, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की राशि बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। लोकायुक्त इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने बताया कि मामले में आउटसोर्स कर्मचारी संदीप पटेरिया, जो मीटर रीडर का काम करता है, की भूमिका भी पाई गई है। उसे भी गिरफ्तार कर प्रकरण में शामिल किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। रंजीत सिंह ने बताया कि आरओ प्लांट संचालक की शिकायत पर सत्यापन कराया गया था। गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई में कनिष्ठ अभियंता को 2 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया है। मीटर रीडर की भूमिका भी सामने आई है, उसके संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है।

टीम की गिरफ्त में कनिष्ठ अभियंता
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: अग्निकांड के बाद LDA का एक्शन जारी, बलीगारद चौराहे के पास कई बिल्डिंग सील

25 Jun 2026

Video: लखनऊ में कार्रवाई के बाद कोचिंग बंद होने से प्रभावित हो रही विद्यार्थियों की पढ़ाई

25 Jun 2026

Video: ग्रीष्मकालीन अभिरुचि कार्यशाला का समापन, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

25 Jun 2026

Vidisha News: भाजपा नेता और अस्पताल संचालक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज, युवती परिजनों के साथ पहुंची थाने

25 Jun 2026

भिवानी: CIA-2 की टीम ने अवैध हथियार और कारतूस सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

25 Jun 2026
विज्ञापन

Una: चार दिन से सर्वर ठप, राशन डिपुओ में नहीं मिल रहा राशन

25 Jun 2026

इगलास में वकीलों का 15वें दिन धरना जारी, राजस्व मंत्री का फूंका पुतला

25 Jun 2026
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में बच्चों की संख्या कम

25 Jun 2026

जालंधर: गुरु नानक पुरा फ्लाईओवर पर सियासी संग्राम: भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- मोदी सरकार के प्रोजेक्ट का श्रेय लेने की कोशिश बंद करें

25 Jun 2026

महेंद्रगढ़: बिजली कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर दिया धरना, 30 जून को एसई कार्यालयों में करेंगे विरोध प्रदर्शन

भिवानी: इस बार पुरुषों के मुकाबले ढाई गुना ज्यादा महिलाएं देंगी HTET परीक्षा, 4 और 5 जुलाई को होगा एग्जाम

25 Jun 2026

जेसीबी से गिराया कमरा, नलकूप क्षतिग्रस्त

25 Jun 2026

Video: पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश काउंसिलिंग शुरू, 30 जून तक आवेदन का मौका

25 Jun 2026

जालंधर: 30 रुपये के पेट्रोल पर बवाल: पैसे मांगने पर पंप कर्मी से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई गुंडागर्दी

25 Jun 2026

Video: अलीगंज अग्निकांड कांड के बाद शिक्षण संस्थानों को लेकर जारी हुआ आदेश

25 Jun 2026

भिवानी की मनीषा मौत मिस्ट्री: 10 महीने बाद भी नहीं मिला इंसाफ, पिता 29 जून से आमरण अनशन पर

महेंद्रगढ़: नशा मुक्त दिवस की पूर्व संध्या पर लगा जनता दरबार, एसपी दीपक कुमार ने सुनीं समस्याएं

MP Politics: CM Mohan Yadav पर लगे जमीन के आरोपों पर गरमाई सियासत, अब तुलसी सिलावट की एंट्री

25 Jun 2026

हनुमान मूर्ति स्थापित करने के लिए ग्रामीण अनशन पर बैठे बछरावां (रायबरेली)

25 Jun 2026

रोहतक: 12 वर्ष की आयु में गुरादिता मल डंग ने झेला था विभाजन का दर्द, पाकिस्तान में सब कुछ छोड़कर आया था परिवार

25 Jun 2026

शेलर में जहरीली गैस का कहर: एलीवेटर की सफाई के दौरान एक मजदूर की मौत, दो की बची जान

Video: शिमला में साइकिल ट्रैक बनाने के लिए एमसी मेयर ने अधिकारियों के साथ की बैठक

25 Jun 2026

भिवानी: लोहारू पुलिस ने निर्जला एकादशी पर राहगीरों को पिलाया मीठा पानी, लोगों ने की सराहना

25 Jun 2026

नोएडा में निर्जला एकादशी पर दिव्यांग बच्चों ने बांटा जूस, लस्सी एवं जलजीरा

25 Jun 2026

Sirmour: सिरमौर: स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में 28 जून को 98 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

25 Jun 2026

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने यमुना बाजार में अतिक्रमण हटाया, निवासियों को नया नोटिस

25 Jun 2026

गुरुग्राम सेक्टर 107 स्थित एम3एम वुडशायर सोसाइटी के लोग जलभराव से परेशान

25 Jun 2026

Bihar News: Muzaffarpur शादी समारोह में Murder से हड़कंप! भांजी की शादी में आए मामा को मारी गोली...

25 Jun 2026

Shimla: 75 करोड़ प्लास्टिक होलोग्राम टेंडर पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और हिमाचल सरकार को जारी किया नोटिस

25 Jun 2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

25 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed