पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bloodbath at Dawa Bazaar - Girl Stabbed 14 Times While Going to Work, Condition Critical

Ujjain News: दवा बाजार में खूनी तांडव, ड्यूटी पर जा रही युवती को बात करने के लिए रोका फिर 14 बार मारे चाकू

Fri, 26 Jun 2026 04:06 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 04:06 PM IST
सार

उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित दवा बाजार में 19 वर्षीय युवती पर दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवती ने डेंडिया गांव निवासी सुनील जारोलिया पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Bloodbath at Dawa Bazaar - Girl Stabbed 14 Times While Going to Work, Condition Critical
उज्जैन में युवती पर सरेराह चाकू बरसाता युवक - फोटो : (सीसीीटीवी फुटेज)

विस्तार

नीलगंगा थाना क्षेत्र के माधव क्लब रोड स्थित दवा बाजार में शुक्रवार दोपहर एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार दोपहर की है। बापू नगर निवासी 19 वर्षीय पूजा रजक फ्रीगंज स्थित दयाल फार्मा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। वह रोज की तरह ड्यूटी के लिए जा रही थी। दवा बाजार के मुख्य द्वार पर एक युवक ने उसे रोककर बातचीत की और अचानक चाकू से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने युवती पर एक के बाद एक 14 वार किए। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में पूजा को चरक अस्पताल पहुंचाया। चरक अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार पूजा के पेट, गर्दन और हाथ पर गहरे घाव हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर लेकिन गंभीर बताई है। पूजा की मां आरती रजक ने पुलिस को बताया कि सुनील नाम का युवक पिछले काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। दो दिन पहले उसे समझाइश भी दी गई थी। परिवार ने आशंका जताई है कि हमला सुनील ने ही किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शादी के नाम पर तगड़ा धोखा: सागर में मंडप सजने से पहले कहां गायब हो गई दुल्हन? टेंट भी लग चुका था; अब आगे क्या
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के बयान के बाद प्रकरण दर्ज
नीलगंगा थाना पुलिस के अनुसार घायल युवती ने अपने बयान में डेंडिया गांव निवासी सुनील जारोलिया पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर डेंडिया गांव सहित संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और हमले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

घटना से व्यापारियों मे रोष
दिनदहाड़े दवा बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

ऐसे किया हमला

घायल युवती

 

ऐसे किया हमला

घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस
 

ऐसे किया हमला

पड़ताल करती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed