पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Married woman murdered in Gopalganj over a dispute regarding cooking; in-laws absconding Bihar news

Bihar: महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप

Fri, 26 Jun 2026 04:46 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 04:46 PM IST
सार

गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनरवा गांव में 35 वर्षीय अंजू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने और शव को पंखे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Married woman murdered in Gopalganj over a dispute regarding cooking; in-laws absconding Bihar news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनरवा गांव में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सुभाष यादव की पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने और सबूत मिटाने के लिए शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद

परिजनों के अनुसार घर में अक्सर खाना बनाने को लेकर विवाद होता रहता था। बताया गया कि गुरुवार रात भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच कहासुनी हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि मामूली विवाद के बाद अंजू देवी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
विज्ञापन


गला दबाकर हत्या करने का आरोप

मायके वालों का आरोप है कि मारपीट के दौरान अंजू देवी का गला दबाकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को साड़ी के फंदे से छत के पंखे पर लटका दिया गया। आरोप है कि घटना के बाद पति, सास और ससुर घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दी मायके वालों को सूचना

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने घर में सन्नाटा और संदिग्ध स्थिति देखकर अंजू देवी के मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग बनरवा गांव पहुंचे। घर के अंदर का दृश्य देखकर परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।


ये भी पढ़ें-  Bihar: पहले बच्चे के जन्म का था इंतजार, पति ने गर्भवती पत्नी की ले ली जान; हत्या के बाद किसे लगाया फोन?

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है। मृतका के शरीर पर मिले चोट के निशानों और मायके पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद बनरवा गांव में शोक का माहौल है। मृतका के मायके में भी मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed