सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar STF Arrests Notorious Criminal Guddu Kumar, Evading Police for six Years

Bihar: छह साल से फरार कुख्यात बदमाश STF के हत्थे चढ़ा, लूट और फायरिंग समेत आठ मामलों का आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 07:29 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर का छह साल से फरार कुख्यात अपराधी गुड्डु कुमार बिहार एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। वर्ष 2020 के लूट और फायरिंग कांड का आरोपी गुड्डु पर आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar STF Arrests Notorious Criminal Guddu Kumar, Evading Police for six Years
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा कुख्यात - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। छह वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी गुड्डु कुमार को एसटीएफ की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2020 में हुए लूट और फायरिंग कांड के बाद से फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 24 जून को एसटीएफ ने पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गुड्डु कुमार को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर पंचरुखिया गांव निवासी प्रमोद राय का पुत्र है।
विज्ञापन


वर्ष 2020 की वारदात के बाद से था फरार
पुलिस के मुताबिक, दिसंबर 2020 में साहेबगंज थाना क्षेत्र के चिकनौटा इलाके में पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अखिलेश कुमार को रास्ते में रोककर चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। इसके बाद बदमाशों ने उसके पास मौजूद जरूरी दस्तावेज और करीब नौ हजार रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग भी की थी। घटना के बाद से गुड्डु कुमार लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि गुड्डु कुमार के खिलाफ मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थानों में लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट समेत कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।


ये भी पढ़ें-  Bihar: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का कड़ा संदेश, PMCH के प्राचार्य निलंबित; क्यों हटाया, किसे बनाया गया?

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है। साथ ही उसके गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed