सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 26 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

12:26 PM, 26-Jun-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में मुहर्रम पर निकला मातमी जुलूस, या हुसैन के नारे गूंजे; चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

मुजफ्फरपुर में आशूरा पर शिया समुदाय ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी जुलूस निकाला। हजारों अज़ादार 'या हुसैन' की सदाओं के साथ मातम करते नजर आए। जिले में डीजे पर प्रतिबंध है और सुरक्षा के लिए ड्रोन, सीसीटीवी व भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

और पढ़ें
12:09 PM, 26-Jun-2026

Bihar: कोलकाता गोदाम हादसे ने छीनी घर की खुशियां, जवान बेटे का शव पहुंचते ही फूट-फूटकर रो पड़ा परिवार

कोलकाता के तारातला गोदाम हादसे में जान गंवाने वाले मुंगेर निवासी 18 वर्षीय घी कुमार का शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में एक अन्य युवक श्रीचन अब भी लापता है। ग्रामीणों ने मुआवजे, रोजगार और घायलों के बेहतर इलाज की मांग की है।

और पढ़ें
विज्ञापन
11:47 AM, 26-Jun-2026

Bihar: सुबह-सुबह खूनी खेल! युवक की तलवार से काटकर हत्या, बीच-बचाव में आए पुलिस जवान को मारी गोली; जानें मामला

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बदमाशों ने युवक सुनील सहनी की तलवार से काटकर हत्या कर दी। घटना में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के सिपाही मो. मोबिल को भी गोली लगी। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें
11:28 AM, 26-Jun-2026

NEET Re-Exam: पांच दिन जिस FIR को छिपाकर रखा, उसमें क्या छिपा था; सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड पर बड़ा खुलासा

नीट यूजी पुनर्परीक्षा में पेपरलीक से भी ज्यादा बड़ी साजिश रची गई थी। लखीसराय से सॉल्वर गैंग के सदस्य पकड़ाने के बाद यह खुलासा हुआ है। डमी कैंडिडेट को मैनेज करना, उसे सेंटर तक बुलाना और परीक्षा दिलाने तक के लिए एक नेटवर्क काम कर रहा था। बिहार पुलिस की विशेष टीम अब हर एक कड़ी को जोड़ रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
11:17 AM, 26-Jun-2026

Bihar: दो महीने बाद दूसरी युवती के साथ मिली लापता लड़की, बोली- 'हम मर्जी से साथ रह रहे हैं'; सामने आई ये वजह

गोपालगंज के भोरे से लापता हुई बालिग युवती उत्तर प्रदेश के बलिया में दूसरी युवती के साथ मिली। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों की मुलाकात चार साल पहले एक डेटिंग ऐप पर हुई थी और वे आपसी सहमति से साथ रह रही थीं। अब युवती का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा।

और पढ़ें
10:21 AM, 26-Jun-2026

Bihar: ड्यूटी से लौट रहे एसटीएफ जवान की सर्विस पिस्टल से चली गोली, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में हुई मौत

जहानाबाद के हुलासगंज में ड्यूटी से लौट रहे एसटीएफ जवान धीरज कुमार की सर्विस पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली जांघ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:15 AM, 26-Jun-2026

Bihar News : नाश्ते के बहाने घर से बुलाकर ले गए, फिर कर दी युवक हत्या; पुलिस को प्रेम-प्रसंग का भी शक

Bihar : घर से बाहर निकलते ही गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। घर के लोगों को तब तक इस बात का एहसास नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर में मोहल्ले का एक लड़का भागा-भागा आया और कहा कि उनलोगों ने भैया को गोली मार दी।  और पढ़ें
10:03 AM, 26-Jun-2026

Bihar: अस्पताल में इलाज को लेकर बवाल, स्वास्थ्यकर्मी पर धारदार हथियार से हमला; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

वैशाली के बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज को लेकर हुए विवाद में स्वास्थ्यकर्मी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घायल कर्मचारी की शिकायत पर मुख्य आरोपी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। और पढ़ें
09:32 AM, 26-Jun-2026

Bihar: पानी की बोतल के पैसे मांगने पर भड़का चाचा, दो भतीजों पर किया चाकू से हमला; एक की मौत, दूसरा गंभीर

दरभंगा के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे मांगने पर चाचा ने दो भतीजों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गोलू साह की मौत हो गई, जबकि उसका भाई चंदन गंभीर रूप से घायल है और डीएमसीएच में भर्ती है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। और पढ़ें
08:56 AM, 26-Jun-2026

Bihar: पहले बच्चे के जन्म का था इंतजार, पति ने गर्भवती पत्नी की ले ली जान; हत्या के बाद किसे लगाया फोन?

मुजफ्फरपुर की रहने वाली गर्भवती नेहा कुमारी की फरीदाबाद में कथित तौर पर उसके पति ने हत्या कर दी। आरोप है कि विवाद के बाद पति ने पहले मारपीट की और फिर पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोकर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed