Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 जून के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Bihar: जेल में गांजा बरामदगी के बाद FIR नहीं, सुरक्षा में लापरवाही; आरोपों से घिरे डिप्टी सुपरिटेंडेंट निलंबित
गया केंद्रीय कारा के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुदर्शन प्रसाद सिंह को गंभीर आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। उन पर जेल सुरक्षा में लापरवाही, बंदियों से कथित सांठगांठ, बिना अनुमति बाहरी लोगों की एंट्री, एफआईआर दर्ज नहीं कराने और बंदियों से मारपीट जैसे आरोप हैं।
और पढ़ेंBihar: मुजफ्फरपुर में मुहर्रम पर निकला मातमी जुलूस, या हुसैन के नारे गूंजे; चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
मुजफ्फरपुर में आशूरा पर शिया समुदाय ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी जुलूस निकाला। हजारों अज़ादार 'या हुसैन' की सदाओं के साथ मातम करते नजर आए। जिले में डीजे पर प्रतिबंध है और सुरक्षा के लिए ड्रोन, सीसीटीवी व भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
और पढ़ेंBihar: कोलकाता गोदाम हादसे ने छीनी घर की खुशियां, जवान बेटे का शव पहुंचते ही फूट-फूटकर रो पड़ा परिवार
कोलकाता के तारातला गोदाम हादसे में जान गंवाने वाले मुंगेर निवासी 18 वर्षीय घी कुमार का शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में एक अन्य युवक श्रीचन अब भी लापता है। ग्रामीणों ने मुआवजे, रोजगार और घायलों के बेहतर इलाज की मांग की है।
और पढ़ेंBihar: सुबह-सुबह खूनी खेल! युवक की तलवार से काटकर हत्या, बीच-बचाव में आए पुलिस जवान को मारी गोली; जानें मामला
दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बदमाशों ने युवक सुनील सहनी की तलवार से काटकर हत्या कर दी। घटना में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के सिपाही मो. मोबिल को भी गोली लगी। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ेंNEET Re-Exam: पांच दिन जिस FIR को छिपाकर रखा, उसमें क्या छिपा था; सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड पर बड़ा खुलासा
नीट यूजी पुनर्परीक्षा में पेपरलीक से भी ज्यादा बड़ी साजिश रची गई थी। लखीसराय से सॉल्वर गैंग के सदस्य पकड़ाने के बाद यह खुलासा हुआ है। डमी कैंडिडेट को मैनेज करना, उसे सेंटर तक बुलाना और परीक्षा दिलाने तक के लिए एक नेटवर्क काम कर रहा था। बिहार पुलिस की विशेष टीम अब हर एक कड़ी को जोड़ रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ेंBihar: दो महीने बाद दूसरी युवती के साथ मिली लापता लड़की, बोली- 'हम मर्जी से साथ रह रहे हैं'; सामने आई ये वजह
गोपालगंज के भोरे से लापता हुई बालिग युवती उत्तर प्रदेश के बलिया में दूसरी युवती के साथ मिली। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों की मुलाकात चार साल पहले एक डेटिंग ऐप पर हुई थी और वे आपसी सहमति से साथ रह रही थीं। अब युवती का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा।
और पढ़ेंBihar: ड्यूटी से लौट रहे एसटीएफ जवान की सर्विस पिस्टल से चली गोली, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में हुई मौत
जहानाबाद के हुलासगंज में ड्यूटी से लौट रहे एसटीएफ जवान धीरज कुमार की सर्विस पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली जांघ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
और पढ़ें