सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Railway Relief Indian Railways Extends Trips of 5 Pairs of Trains to and From Bihar

Railway: बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को राहत, पांच जोड़ी ट्रेनों की अवधि बढ़ी; अहमदाबाद-पटना का फेरा बढ़ा

Fri, 26 Jun 2026 01:44 PM IST
हिमांशु सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
सार

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार रूट की पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। उधना, मधुबनी, हसनपुर रोड, पटना, दानापुर और वलसाड रूट की ट्रेनें अब तय अवधि तक चलेंगी। अहमदाबाद-पटना स्पेशल का एक अतिरिक्त फेरा भी संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
Railway Relief Indian Railways Extends Trips of 5 Pairs of Trains to and From Bihar
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पूर्व मध्य रेलवे ने पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का एक अतिरिक्त फेरा भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इन ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई
रेलवे के अनुसार, उधना-मधुबनी-उधना स्पेशल (09151/09152) का संचालन अब बढ़ी हुई अवधि तक जारी रहेगा। गाड़ी संख्या 09151 उधना-मधुबनी स्पेशल 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि 09152 मधुबनी-उधना स्पेशल 2 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी।
विज्ञापन


इसी तरह उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल (09031/09032) का परिचालन भी बढ़ाया गया है। गाड़ी संख्या 09031 अब 26 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार तथा 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 28 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने डॉ. अंबेडकर नगर (इंदौर)-पटना-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल (09343/09344) की अवधि भी बढ़ा दी है। गाड़ी संख्या 09343 अब 30 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार और 09344 पटना-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल (09025/09026) का परिचालन भी विस्तारित किया गया है। गाड़ी संख्या 09025 अब 27 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार तथा 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 28 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।


इसके अलावा अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल (09447/09448) का एक अतिरिक्त फेरा भी चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद से 1 जुलाई 2026 को पटना के लिए रवाना होगी, जबकि वापसी में 09448 पटना से 3 जुलाई 2026 को अहमदाबाद के लिए चलेगी।

ये भी पढ़ें-  Bihar: पहले बच्चे के जन्म का था इंतजार, पति ने गर्भवती पत्नी की ले ली जान; हत्या के बाद किसे लगाया फोन?

रेलवे का मानना है कि परिचालन अवधि बढ़ने और अतिरिक्त फेरा मिलने से बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed