{"_id":"6a3df4b49281a086b20afd74","slug":"bihar-vaishali-health-worker-attacked-in-life-threatening-assault-in-hajipur-chaos-erupts-at-the-hospital-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4436668-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अस्पताल में इलाज को लेकर बवाल, स्वास्थ्यकर्मी पर धारदार हथियार से हमला; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अस्पताल में इलाज को लेकर बवाल, स्वास्थ्यकर्मी पर धारदार हथियार से हमला; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:03 AM IST
सार
वैशाली के बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज को लेकर हुए विवाद में स्वास्थ्यकर्मी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घायल कर्मचारी की शिकायत पर मुख्य आरोपी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज कराने आए एक मरीज के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में स्वास्थ्यकर्मी समलेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इलाज के दौरान शुरू हुआ विवाद
घायल स्वास्थ्यकर्मी समलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान विशुनपुर निवासी जवाहिर राय का पुत्र मनीष कुमार अपने 15-20 सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचा। परिजनों ने बताया कि उनका बच्चा गर्म दाल की कड़ाही में गिर गया था और उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। समलेश कुमार के अनुसार, मनीष कुमार इलाज कक्ष का दरवाजा जबरन खोलने का प्रयास करने लगा। जब उन्हें शांति बनाए रखने और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई, तो वह आक्रोशित हो गया।
सिर पर धारदार हथियार से किया हमला
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मनीष कुमार ने धारदार हथियार से समलेश कुमार सिंह के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर, आंख और नाक के पास गंभीर चोटें आईं। अधिक रक्तस्राव होने के कारण उन्हें तत्काल उपचार दिया गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो में कुछ लोग अस्पताल के भीतर स्वास्थ्यकर्मी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल कर्मियों में आक्रोश का माहौल है।
ये भी पढ़ें- Bihar Weather: पटना समेत इन 20 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
प्राथमिकी दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल स्वास्थ्यकर्मी के लिखित आवेदन के आधार पर मुख्य आरोपी मनीष कुमार समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बिदुपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।