Bihar Weather: पटना समेत इन 20 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
Today Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई हिस्सों में बादल, बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस कारण लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पटना समेत कई जिलों शुक्रवार सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी है। रात में राजधानी समेत कई जगहों पर तेज हवा ने लोगों को उमस भर्ती से राहत जरूर दिलाई है लेकिन सभी बारिश का इंतजार अब तक कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज सुबह बिहार के 20 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटे के दौरान इन जिलों के कई इलाकों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है।
बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अरवल, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, दरभंगा, नवादा, नालंदा, पटना, वैशाली पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बेगूसराय, भोजपुर, मधुबनी, सहरसा, लखीसराय, शिवहर, शेखपुरा, सीतामढ़ी और सीवान शामिल हैं। कई जिलों के अधिकांश प्रखंडों में आंधी और बारिश के आसार जताए गए हैं। पटना जिले के बख्तियारपुर, फतुहा, मनेर, मोकामा, बाढ़, पालीगंज, मसौढ़ी, धनरुआ, पुनपुन समेत कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं पूर्वी चंपारण, मधुबनी, नालंदा और सीतामढ़ी के लगभग सभी प्रखंडों को अलर्ट के दायरे में रखा गया है।
Bihar: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का कड़ा संदेश, PMCH के प्राचार्य निलंबित; क्यों हटाया, किसे बनाया गया?
मौसम विभाग ने लोगों से क्या अपील की?
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। आकाशीय बिजली चमकने के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें और सुरक्षित पक्के भवन में रहें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम करने से बचें। विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन तथा मौसम विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।