{"_id":"6a3e2323ccf0f051f305afb3","slug":"lalitpur-son-in-law-dies-in-accident-while-returning-from-father-in-law-s-funeral-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: ससुर के अंतिम संस्कार से लौट रहे दामाद की हादसे में मौत, आमने-सामने बाइक टकराने से हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: ससुर के अंतिम संस्कार से लौट रहे दामाद की हादसे में मौत, आमने-सामने बाइक टकराने से हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:28 PM IST
सार
ससुर के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे दामाद की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उनका बेटे और पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ससुर के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे दामाद की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उनका बेटे और पत्नी घायल हो गए। तीनों एक बाइक से लौट रहे थे, ललितपुर के भूचेरा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक जा टकराई। हादसे में तीनों घायल हो गए। मेडिकल अस्पताल लाने पर दामाद की मौत हो गई जबकि दोनों का उपचार चल रहा है।
ललितपुर के बरौदा डांग गांव निवासी बाबूलाल कुशवाहा (64) खेती किसानी करते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बाबूलाल के ससुर की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाबूलाल, अपने बेटे मंत्र राम और पत्नी चिरई के साथ हिंगौरा गांव गए थे। अंतिम संस्कार करके बृहस्पतिवार को तीनों घर लौट रहे थे। रास्ते में थाना बार के भूचेरा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। बाबूलाल की स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाबूलाल की 4 बेटियां और एक बेटा है। नवाबाद प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के शव परिजनों को सौंप दिया गया है।