सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Son-in-law dies in accident while returning from father-in-law's funeral

Lalitpur: ससुर के अंतिम संस्कार से लौट रहे दामाद की हादसे में मौत, आमने-सामने बाइक टकराने से हुई दुर्घटना

Fri, 26 Jun 2026 12:28 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 26 Jun 2026 12:28 PM IST
सार

ससुर के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे दामाद की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उनका बेटे और पत्नी घायल हो गए।

विज्ञापन
Lalitpur: Son-in-law dies in accident while returning from father-in-law's funeral
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ससुर के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे दामाद की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उनका बेटे और पत्नी घायल हो गए। तीनों एक बाइक से लौट रहे थे, ललितपुर के भूचेरा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक जा टकराई। हादसे में तीनों घायल हो गए। मेडिकल अस्पताल लाने पर दामाद की मौत हो गई जबकि दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


ललितपुर के बरौदा डांग गांव निवासी बाबूलाल कुशवाहा (64) खेती किसानी करते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बाबूलाल के ससुर की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाबूलाल, अपने बेटे मंत्र राम और पत्नी चिरई के साथ हिंगौरा गांव गए थे। अंतिम संस्कार करके बृहस्पतिवार को तीनों घर लौट रहे थे। रास्ते में थाना बार के भूचेरा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। बाबूलाल की स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाबूलाल की 4 बेटियां और एक बेटा है। नवाबाद प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed