सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Water accumulates inside the Ayushman Arogya Mandir after just light rain

Lalitpur: हल्की बारिश में ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंदर भरा पानी, स्टाफ परेशान, वीडियो

Thu, 25 Jun 2026 10:13 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 25 Jun 2026 10:13 PM IST
सार

तेज बारिश में घुटनों तक पानी भर जाता है, अस्पताल की दबाईयां पानी में तैरती नजर आती है। अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी समस्या जस की तस है।

विज्ञापन
Lalitpur: Water accumulates inside the Ayushman Arogya Mandir after just light rain
आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंदर भरा गंदा पानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

गदयाना। कस्बा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंदर बारिश के दौरान कीचड युक्त पानी भर रहा है इससे यहां का स्टाफ परेशान है।
विज्ञापन


ग्राम गदयाना में आयुष्मान आरोग्य मंदिर मामूली बारिश में कीचड युक्त पानी गंदगी के साथ हर कमरे में पहुंच जाता है। यहां नियुक्त एएनएम सीमा मोर्या ने बताया कि केंद्र पर टीकाकरण और दबाई वितरण के साथ-साथ प्रसव की भी व्यवस्था है, मगर जहां छोटे छोटे बच्चों का टीकाकरण होता है वो इस संक्रमित पानी और गंदगी मे कैसे सुरक्षित रह सकते है। आए दिन यहां प्रसव के लिए महिलाएं आती हैं मगर यह भय हमेशा बना रहता कि इस गंदगी के कारण कोई गंभीर बीमारी ना हो जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों को बताया कि सड़क की ढाल अस्पताल की और होने से और गंदा पानी की उचित निकासी न होने से अस्पताल के अंदर गंदा पानी भर जाता है। जिसके लिए नाली प्रबंधन के साथ अस्पताल के दरवाजे से ढाल सड़क की ओर बना दिया जाए। लेकिन आज तक किसी ने इस पर ध्यान नही दिया। उन्होंने बताया कि तेज बारिश में घुटनों तक पानी भर जाता है, अस्पताल की दबाईयां पानी में तैरती नजर आती है। 

पानी भरे होने का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed