{"_id":"6a3d543a1a2c53619a023fb9","slug":"lalitpur-ba-student-found-unconscious-in-a-field-dies-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: खेत पर अचेत मिला बीए का छात्र, मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: खेत पर अचेत मिला बीए का छात्र, मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Thu, 25 Jun 2026 09:46 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:46 PM IST
सार
मृतक बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा।
विज्ञापन
खेत पर अचेत मिले छात्र की मौत।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बानपुर क्षेत्र में घर से खेत पर गया बीए द्वितीय वर्ष का 21 वर्षीय छात्र बृहस्पतिवार सुबह खेत में अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा।
मृतक के बड़े भाई विशाल राजपूत ने बताया कि उसका भाई अरुण राजपूत रोज की तरह सुबह करीब सात बजे खेत पर गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद दादी रामदुलारी खेत पर पहुंचीं, जहां अरुण सब्जी की फसल के बीच अचेतावस्था में पड़ा मिला।
जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। परिजनों के अनुसार, अरुण के शरीर पर लाल धब्बे जैसे निशान भी दिखाई दे रहे थे। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर का था तथा बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिजनों ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।