{"_id":"6a3e2211023468b74f05849b","slug":"fake-desi-ghee-racket-busted-in-agra-s-tedhi-bagiya-one-arrested-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इस ब्रांड का देसी घी सोच-समझकर खरीदें, पुलिस के छापे में हुआ बड़ा खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इस ब्रांड का देसी घी सोच-समझकर खरीदें, पुलिस के छापे में हुआ बड़ा खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:24 PM IST
सार
आगरा के टेढ़ी बगिया क्षेत्र में वर्षों से चल रहे नकली देसी घी के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गोदाम से नकली घी और ब्रांडेड पैकिंग सामग्री बरामद हुई है, जबकि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
नकली घी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र की टेढ़ी बगिया में वर्षों से संचालित हो रहे नकली देसी घी के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो मधुसूदन और पारस जैसे ब्रांडों के नाम पर नकली घी बेच रहा था।
स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टेढ़ी बगिया स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान, गोकुल नगर, एत्मादपुर निवासी वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले लगभग 10 वर्षों से बिना किसी बिल और लाइसेंस के यह अवैध कारोबार चला रहा था।
गोदाम से 15-15 किलोग्राम के आठ टीन नकली घी के साथ-साथ बड़ी मात्रा में नकली पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई है। इस सामग्री का उपयोग ब्रांडेड घी के पैकेटों की नकल तैयार करने में किया जाता था। खाद्य सुरक्षा विभाग को भी इस मामले में सूचित कर दिया गया है और बरामद घी के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है, जिनके इस नकली घी के कारोबार में शामिल होने की आशंका है।