UP: भाजपा विधायक, मेयर और पार्षद की जीते जी कर दी तेरहवीं...महिलाएं रोईं, इसलिए युवकों ने मुंडवाए सिर
आगरा के जगदीशपुरा के भीमनगर में सीवर, पानी और सड़क की समस्याओं से परेशान लोगों ने जनप्रतिनिधियों की प्रतीकात्मक तेरहवीं कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शोक मनाया और युवकों ने सिर मुंडवाकर जनप्रतिनिधियों को अपने लिए 'मृत समान' बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा के भीमनगर में पानी, सीवर और सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों ने शिकायतों की सुनवाई न होने पर बृहस्पतिवार को अनोखे अंदाज में आक्रोश जताया। लोगों ने मेयर, विधायक और पार्षद की प्रतीकात्मक रूप से तेरहवीं की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने रोकर जनप्रतिनिधियों के लिए शोक मनाया तो युवकों ने सिर मुंडवाए। जनप्रतिनिधियों की तस्वीरों पर तेरहवीं का भोग लगाया और उन्हें अपने लिए मृत समान घोषित कर दिया।
पंडाल लगाकर किए गए आयोजन से लोगों को हकीकत में लगा कि किसी की मौत हो गई है। महिलाओं ने रो-रोकर शोक मनाया तो वहां से निकलने वाले भी रुक गए। सिर मुंडवाने वाले विशेष राठौर ने कहा कि 10 साल से नाला नहीं बना है। किनारे पर बने मकान गिरने की हालत में हैं। घरों में सीवर का गंदा पानी भर रहा है। घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है।
मीना देवी ने कहा कि 30 से ज्यादा शिकायतें मेयर, पार्षद और नगर आयुक्त को दे चुके हैं लेकिन निदान नहीं निकला। चुनाव जीतने के बाद मेयर हेमलता दिवाकर कभी नहीं आईं। उन्हें तीन साल से नहीं देखा है, जबकि वह दो किमी. दूर आवास विकास में ही रहती हैं। जब सीवर, पानी जैसी समस्याएं दूर नहीं कर सकते तो ऐसे जनप्रतिनिधि हमारे लिए मृत समान हैं। उनकी तेरहवीं कर दी है। अब कोई उम्मीद नहीं रखेंगे।
मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि भीमनगर में तेरहवीं करने वाला कांग्रेस का कार्यकर्ता और पार्षद का विरोधी है। उसने यह कुकृत्य किया है। वहां 70 लाख रुपये के कार्य पास किए जा चुके हैं। लंगड़े की चौकी में पार्षद किशन नायक की पीड़ा पर अधिकारियों से बात करूंगी। उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.