{"_id":"6a3e190affcc90f2cd09591f","slug":"drowsy-driver-loses-control-max-vehicle-crashes-into-electric-pole-around-a-dozen-injured-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में फतेहाबाद में हादसा, ई-रिक्शा में टकराकर विद्युत पोल में घुस गई मैक्स गाड़ी; 12 से अधिक लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में फतेहाबाद में हादसा, ई-रिक्शा में टकराकर विद्युत पोल में घुस गई मैक्स गाड़ी; 12 से अधिक लोग घायल
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:45 AM IST
सार
फतेहाबाद में भात देकर लौट रही करीब 30 लोगों से भरी मैक्स को चालक को झपकी आने से वह अनियंत्रित होकर पहले सब्जी से भरी टिर्री और फिर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मैक्स
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कस्बा फतेहाबाद के फिरोजाबाद चौराहे पर शुक्रवार सुबह भात देकर लौट रहे मैक्स चालक को नींद की झपकी आने से सब्जी से भरी ई-रिक्शा में टकराते हुए विद्युत पोल में घुस गई। हादसे में एक दर्जन सवारियां घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मैक्स चालक सुनील कुमार पुत्र डरेलाल निवासी नेहरेकापुरा थाना निबोहरा अपने भांजे कृष्णा पुत्र ओमवीर निवासी शुजातगढ़ फिरोजाबाद का भात देकर सुबह 5:30 बजे घर के लिए निकला था। मैक्स में लगभग 30 लोग सवार थे। बताया गया है कि कस्बा फतेहाबाद के फिरोजाबाद रोड बाईपास पर मैक्स चालक सुनील को झपकी आ गई। मैक्स अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में जा रही सब्जी से भरे ई-रिक्शा में टकराते हुए रोड किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गई।
गनीमत रही कि विद्युत पोल टूट कर मैक्स के ऊपर नहीं गिरा, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। धमाके के कारण मैक्स में बैठीं सवारियों में चीख पुकार मच गई। सपास के लोग दौड़े और सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में श्यामा देवी पत्नी धाराजीत, गोला देवी पत्नी नौबत सिंह, इंद्री पत्नी भोजराज, सुनीता पत्नी चेतराम, मोहिनी पुत्री चेतराम, सोनम पुत्री श्रीकांत, प्रवीण पुत्र नेमी सिंह, योगेश पुत्र मोहन सिंह के साथ ई-रिक्शा चालक राजू पुत्र पप्पू निवासी सिलावली थाना फतेहाबाद भी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।