सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lucknow-Chandigarh Sleeper Bus Rams Into Trailer on Agra-Lucknow Expressway, Two Dead and 40 Injured

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी स्लीपर बस; चालक समेत दो की मौत, 40 घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 26 Jun 2026 11:04 AM IST
सार

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही स्लीपर बस तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक-ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 यात्री घायल हो गए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Lucknow-Chandigarh Sleeper Bus Rams Into Trailer on Agra-Lucknow Expressway, Two Dead and 40 Injured
घायल लाए गए अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 63 आरएचएस पर बृहस्पतिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से करीब 60 सवारियों को लेकर चंडीगढ़ जा रही स्लीपर बस ने ओवरस्पीड होने के कारण आगे जा रहे ट्रक-ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक और उसके पास केबिन में बैठे एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 40 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आवासीय कोठी में मौत का कारखाना: आग की लपटों में घिरे लोग, धुएं से घुटने लगीं सांसें, आगरा आग हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन




 

एक्सप्रेस-वे के सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि कानपुर से लोहे के रोल लादकर जयपुर की ओर जा रहे ट्रक-ट्रेलर को चालक जीतू निवासी गंदेर, भीलवाड़ा, राजस्थान चला रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्लीपर बस ने उसे पीछे से टक्कर मारी। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही यूपीडा गश्ती दल, डायल 112, थाना नगला खंगर पुलिस, सिरसागंज से फायर ब्रिगेड की गाड़ी और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज तत्काल मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा की नई टीम ने बदला सियासी गणित, कई दिग्गजों के टूट गए अरमान; कुछ चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी


 

बस का चालक गुरी निवासी पारसो, पंजाब स्टीयरिंग और केबिन के बीच में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस और यूपीडा की एटलस सेफ्टी टीम ने रिकवरी वैन, हाइड्रा और जेसीबी मशीन की मदद से भारी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक गुरी और केबिन में बैठे व्यक्ति सहित अन्य नाजुक घायलों को एसएसडी एंबुलेंस व 108 एंबुलेंस के जरिए पीजीआई सैफई और संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घायल करीब 30 से 40 यात्रियों को सीएचसी शिकोहाबाद और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों की मदद और बेहतर उपचार सुनिश्चित कराने के लिए सहायक सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह और एएसओ अशोक कुमार मिश्रा को अस्पतालों में तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें -  UP: पर्चे पर लिखा था 'अर्जेंट', फिर भी ढाई घंटे लाइन में तड़पती रही गर्भवती; महिला अस्पताल का ऐसे है हाल


 
विज्ञापन

यातायात सुचारू, अन्य बसों से रवाना किए गए यात्री
सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त दूरी पर सुरक्षा उपकरण व संकेत लगाकर राहत कार्य शुरू किया गया। वर्तमान में कार लेन और ओवरटेक लेन के जरिए यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। बस में सवार सुरक्षित यात्रियों को प्रशासन द्वारा अन्य बसों का इंतजाम कर उनके गंतव्य चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायलों की विस्तृत सूची तैयार की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed