सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firoazabad news e rejestry protest

Firozabad News: अधिवक्ता,बैनामा लेखकों ने निकाली बाइक रैली

Fri, 26 Jun 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
firoazabad news e rejestry protest
फोटो-20 अधिवक्ता जुलूस निकालकर ज्ञापन देने जाते हुए। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। ई-रजिस्ट्री और निबंधन मित्रों की तैनाती के विरोध में अधिवक्ताओं एवं बैनामा लेखकों ने बृहस्पतिवार को बाइक रैली निकाली। जिला मुख्यालय पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जब तक संशोधित आदेश जारी नहीं हो जाता तब तक कामबंद हड़ताल जारी रहेगी। 27 जून को तेज आंदोलन होगा।
विज्ञापन

रेेवेन्यू बार एसोसिएशन और दस्तावेज लेखक संघ की ओर से सदर तहसील क्षेत्र में आंदोलन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह वीरेंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली सदर तहसील से प्रारंभ होकर नगला भाऊ चौराहा, सुभाष तिराहे, छिंगामल का बाग, सदर बाजार घंटाघर चौराहा, रसूलपुर थाने से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एडीएम को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया। इधर तीसरे दिन राजेंद्र प्रसाद यादव,
विज्ञापन

विजेंद्र सिंह यादव, अम्बरीश कुलश्रेष्ठ ब्रजेश कुमार राठौर, कृष्णा शर्मा अनशन पर बैठे। 26 जून को अवकाश होने के कारण 27 जून को धरना जारी रहेगा। संचालन राकेश कुमार वर्मा एडवोकेट एवं गौरव वर्मा एडवोकेट ने किया। इस दौरान श्याम सिंह यादव, श्रीकृष्ण यादव, मुनेश पाल सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, अकरम अंसारी, विजय प्रकाश यादव, रत्नेश कुमार सिंह, पूरन सिंह निषाद, सुरेशचंद्र गुप्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed