सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Tragedy During Muharram Procession Tazia Touches High-Tension Wire One Dead Four Injured by Electrocution

UP: मुहर्रम के जुलूस में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट लगने से एक की मौत; चार झुलसे

Fri, 26 Jun 2026 07:36 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 26 Jun 2026 07:36 AM IST
सार

एटा के अलीगंज में मुहर्रम के अंतिम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे करंट फैलने से 19 वर्षीय सैफ की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP Tragedy During Muharram Procession Tazia Touches High-Tension Wire One Dead Four Injured by Electrocution
ताजिया टकराया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज में मुहर्रम पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलसे हैं। तड़के 3:30 बजे हुए इस हादसे से खलबली मच गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन

अलीगंज में मुहर्रम पर पांच दिन कार्यक्रम होते हैं। गुुरुवार को अंतिम रात थी। इसी के तहत ताजिया भ्रमण कराया जा रहा था। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। शुक्रवार की तड़के 3:30 बजे पुरानी तहसील के पास ताजिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे करंट दौड़ गया। करंट के बाद वहां भगदड़ मच गई। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के भी होश उड़ गए। करंट से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया। यहां सैफ (19 वर्ष) पुत्र शाकिर खान, निवासी मोहल्ला मेवाती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं साहिल अली (18 वर्ष), पुत्र सज्जाद खान, अली हसन (18 वर्ष) पुत्र मोहम्मद शफीक, अमीर (23 वर्ष) पुत्र अनवर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़, एएसपी श्वेताभ पांडेय, एसडीएम जगमोहन गुप्ता, सीओ राजेश सिंह, नीतिश गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन

एएसपी एटा श्वेताभ पांडेय ने बताया कि जुलूस के दौरान ताजिया अचानक एक तरफ झुक गया। यह पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से छूने के कारण करंट प्रवाहित हो गया। करंट से 04 लोग झुलस गए। एक को मृत घोषित किया गया है। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed