{"_id":"6a3e4c9d184283e59707f86d","slug":"man-murdered-body-buried-in-garbage-dump-mobile-bike-thrown-into-canal-jalandhar-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: दोस्त की हत्या कर शव कूड़े के डंप में किया दफन, जेसीबी से खोदकर निकाला गया; ऐसे खुला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: दोस्त की हत्या कर शव कूड़े के डंप में किया दफन, जेसीबी से खोदकर निकाला गया; ऐसे खुला राज
Fri, 26 Jun 2026 03:27 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 26 Jun 2026 03:27 PM IST
सार
गुरप्रीत 22 जून से लापता था। परिवार ने 23 जून को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें गुरप्रीत को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन वह बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
मृतक और माैके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। 31 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ नोनी की उसके ही दोस्त ने कथित तौर पर हत्या कर शव को कूड़े के डंप में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुलडोजर की मदद से शव बरामद कर लिया है।
गुरप्रीत 22 जून से लापता था। परिवार ने 23 जून को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें गुरप्रीत को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने उसके दोस्त रवि से पूछताछ की, जिसने हत्या की बात कबूल कर ली।
पूछताछ में सामने आया कि घटना वाली रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और रवि ने गुरप्रीत की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने मृतक का मोबाइल फोन और बाइक नहर में फेंक दी।
विज्ञापन
गुरप्रीत अविवाहित था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पार्ट-टाइम डीजे का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि इस वारदात में रवि के साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं और मामले की गहन जांच की जानी चाहिए। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।