सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two accused arrested for demanding two Crore ransom in Goldy Brars name in Jalandhar

NRI रिश्तेदार से मांगी दो करोड़ की रंगदारी: गोल्डी बराड़ का नाम लेकर धमकाया, आरोपी का कनाडा में कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के जालंधर में गोल्डी बराड़ का नाम लेकर एनआरआई परिवार से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरत की बात यह है कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि एनआरआई परिवार का रिश्तेदार ही है। आरोपी का कनाडा में कारोबार है। 

Two accused arrested for demanding two Crore ransom in Goldy Brars name in Jalandhar
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिरोह का नाम लेकर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने अपने ही एनआरआई रिश्तेदार को कॉल कर धमकाया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विरक, पीपीएस के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (तफ्तीश) विनीत अहलावत की अगुवाई में गठित विशेष टीम, जिसमें डीएसपी ओंकार सिंह बराड़, डीएसपी इंदरजीत सिंह, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्प बाली और एसएचओ सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह शामिल थे, ने आधुनिक तकनीकी और मानवीय संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों को ट्रेस किया।

Trending Videos


मामला 21 मार्च 2026 को सामने आया, जब गांव शंकर निवासी एनआरआई परिवार की बलजिंदर कौर ने शिकायत दी कि 12 जनवरी 2026 की रात उनके पति को विदेशी नंबर से कॉल कर खुद को गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़ा बताते हुए 2 करोड़ रुपये की मांग की गई। 10 दिन में रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। बाद में उनके बेटे रणजीत सिंह, जो विदेश में रहते हैं, को भी व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए 1.5 करोड़ की मांग कर घर पर गोलीबारी की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि इस साजिश के पीछे परिवार का ही ससुराल पक्ष से रिश्तेदार तीरथ सिंह (निवासी बहादुरपुर, जालंधर) और उसके साथी जशनदीप सिंह उर्फ जशन (निवासी धर्मकोट, जिला शहीद भगत सिंह नगर) शामिल थे। तीरथ सिंह, जो कनाडा में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है, फरवरी में भारत आया और अंदरूनी जानकारी के आधार पर फिरौती की योजना बनाई। जशनदीप ने अंतरराष्ट्रीय ई-सिम लेकर घर से ही कॉल और संदेश भेजे। 

थाना सदर नकोदर में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब उन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि नेटवर्क और संभावित अन्य साथियों की गहन जांच की जा सके। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी गैंगस्टर का नाम लेकर लोगों को डराने और फिरौती मांगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed