सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Brothers lay in the courtyard, thieves stole cash worth Rs 7 lakh and jewellery worth Rs 8 lakh in broad daylight.

Sonipat News: चौबारे में लेटे रहे भाई, चोर दिन में ही चुरा लिए सात लाख नकदी और 8 लाख के गहने

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Mar 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Brothers lay in the courtyard, thieves stole cash worth Rs 7 lakh and jewellery worth Rs 8 lakh in broad daylight.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

खरखौदा (सोनीपत)। सांपला मार्ग पर स्थित महावीर कॉलोनी में दिन में ही घुसकर चोरों ने सात लाख 20 हजार रुपये और आठ लाख के गहने चोरी कर लिए। घर में मौजूद दो भाइयों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पड़ोस में गई उनकी मां वापस आई तो गेट पर लगा ताला खुला मिला जिससे चोरी का पता चला। शिकायत पर पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में हितेश ने कहा कि उनका परिवार काफी समय से पाई गांव से आकर खरखौदा की महावीर काॅलोनी में रह रहा है। रविवार को वह और उनके भाई हिमांशु ऊपर चौबारे में सो रहे थे। सुबह करीब दस बजे उनकी मां बेबी घर के मेन गेट पर ताला लाकर पड़ोस में किसी काम से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब उनकी मां 11 बजे के आसपास घर लौटीं तो मेन गेट पर लगा ताला खुला हुआ मिला। मां ने घर में आकर देखा तो सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी गायब थी। कमरों के ताले टूटे हुए थे। मां ने उन्हें आवाज देकर नीचे बुलाया।
मां ने मंदिर वाले कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं, मंदिर के नीचे बने लाकर को चेक किया तो उसमें रखे सारे आठ लाख के सोने-चांदी के गहने और सात लाख 20 हजार रुपये गायब थे। चोरों ने करीब एक घंटे के अंदर न केवल मेन गेट का ताला खोला बल्कि मंदिर में बने लाकर को भी खोलते चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
वह पहचान में न आएं इसलिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। शिकायत पर पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed