{"_id":"69ca66ea64ad8f37b708a53e","slug":"two-real-brothers-heading-to-noida-die-in-accident-in-bulandshahr-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-169348-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बुलंदशहर में हुए हादसे में नोएडा जा रहे दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बुलंदशहर में हुए हादसे में नोएडा जा रहे दो सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन
अब्दुल कलीम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
कलान/बुलंदशहर। बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे डिबाई-शिकारपुर मार्ग पर बेकाबू टेंपो ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। दोनों नोएडा ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के बम्हनी चौकी निवासी अब्दुल कलीम (25) अपने छोटे भाई मोहम्मद आसीम अली (22) के साथ सोमवार सुबह बाइक से नोएडा जा रहे थे। दोनों नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में किराये पर रहते थे। जैसे ही उनकी बाइक अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के रहमापुर गांव के समीप पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 25 वर्षीय कलीम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अहमदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मोहम्मद आसीम को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में आसीम ने भी दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद आरोपी टेंपो चालक मौके से भाग गया। मृतकों के मामा इसरार ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
10 बजे ड्यूटी पहुंच जाएंगे... कहकर निकले थे दोनों
अहमदगढ़ (बुलंदशहर)। जिन भाइयों ने कुछ दिन पहले परिवार के साथ ईद की खुशियां बांटी थीं, आज उसी घर में उनकी मौत की खबर ने कोहराम मचा दिया। शाहजहांपुर के बमहटी गांव से सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब कलीम और आसीम अपनी बाइक से नोएडा के लिए निकले तो उनके चेहरे पर उत्साह था। उन्होंने परिजनों से कहा था कि फिक्र न करना, 10 बजे तक ड्यूटी ज्वाइन कर लेंगे...लेकिन उन्हें क्या पता था कि नियति को कुछ और ही मंजूर था।
हादसे ने सबसे गहरा जख्म कलीम के परिवार को दिया है। 25 वर्षीय कलीम का निकाह पिछले साल ही 5 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से हुआ था। अभी उनकी गृहस्थी की शुरुआत ही हुई थी कि परिवार बिखर गया। कलीम की अभी कोई संतान नहीं थी। वहीं, 22 वर्षीय छोटा भाई आसीम अविवाहित थे और अपने बड़े भाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर घर की जिम्मेदारी उठा रहे थे।
मृतकों के मामा इसरार ने सिसकते हुए बताया कि परिवार में कुल पांच भाई और चार बहनें हैं। कलीम दूसरे नंबर का बेटा था, जबकि आसीम घर में सबसे छोटा और लाडला था। अब तक परिवार में सिर्फ दो भाइयों और दो बहनों की शादी हुई थी।
परिजनों को उम्मीद थी कि शहर में काम कर रहे उनके दोनों बेटे जल्द ही घर की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेंगे और बाकी भाई-बहनों की शादी की जिम्मेदारी निभाएंगे, लेकिन एक झटके में परिवार के दो जवान कंधे छिन गए।
-- --
नोएडा पहुंचने से पहले ही मिली मौत की खबर
परिजनों ने बताया कि दोनों भाई ईद पर घर आए थे। घर से निकलते समय सब कुछ सामान्य था। सुबह 10 बजे ड्यूटी पहुंचने का लक्ष्य लेकर चले भाइयों की मौत की खबर जब करीब पौने नौ बजे घर पहुंची तो मातम छा गया। पुलिस ने मृतकों के पास मिले दस्तावेज के आधार पर उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने बुलंदशहर के आसपास रहने वाले अपने रिश्तेदारों को जानकारी दी। जिस पर रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
Trending Videos