सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young Man Injured in Accident on Town Hall Overbridge; Traffic Jam Ensues

Shahjahanpur News: टाउनहाल ओवरब्रिज पर हादसे में युवक घायल, लगा जाम

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Young Man Injured in Accident on Town Hall Overbridge; Traffic Jam Ensues
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर क्षेत्र में टाउनहाल ओवरब्रिज पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया।
Trending Videos

हादसा रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। शहर के तारीन जलालनगर निवासी जाहिद उर्फ मियां रोडवेज बस अड्डे से टाउनहाल की ओर जा रहे थे। पुल पर सामने से आई बाइक से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर उनके परिवार के काफी लोग पहुंच गए। तुरंत ही एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन वह देर से पहुंची। तब उनके परिजनाें ने कार मंगाकर उन्हें अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed