{"_id":"69cc285052b5fefaf00b5518","slug":"preparations-for-the-renowned-janaki-maharaj-fair-have-begun-in-kilapur-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-169419-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कीलापुर में सुप्रसिद्ध जानकी महाराज मेले की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कीलापुर में सुप्रसिद्ध जानकी महाराज मेले की तैयारी शुरू
विज्ञापन
गांव बिलसड़ी खुर्द में कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। कीलापुर गांव के श्री जानकी महाराज देवस्थल पर चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। बृहस्पतिवार को मुख्य मेला पर्व के दिन मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है।
यह मेला न सिर्फ धार्मिक आस्था का परिचायक है, बल्कि घरेलू उपयोग के सामान, विशेष रूप से लकड़ी के सामान की खरीदारी के लिए भी दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। मेले में आने वाले श्रद्धालु वहां मनौतियां मांगते हैं और उनके पूर्ण होने पर बच्चों के मुंडन, भगवान श्री सत्यनारायण की कथा आदि धार्मिक अनुष्ठान भी कराते हैं।
मेला लगभग 15 दिन तक चलता है। जिसमें गृहस्थी के लगभग सभी जरूरी सामान की दुकानें लगती हैं। मेले में लकड़ी के फर्नीचर की काफी मांग रहती है। इस बार भी मेले में दूर-दूर से दुकानदार आने लगे है। खानपान के स्टाल भी लगने लगे हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन संभालता है, लेकिन दुकानदारों और श्रद्धालुओं के लिए अन्य व्यवस्थाएं मंदिर प्रबंधन की ओर से चढ़ावे में मिली धनराशि से की जाती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मेला क्षेत्र में बिजली, पेयजल और सफाई व्यवस्था का उचित प्रबंध कराने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के किनारे कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर में मंगलवार को सुबह से दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। सुबह दस बजे तक श्रद्धालुओं का मेला लग गया।
नगर और दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने धूप और गर्मी की परवाह किए बगैर मंदिर परिसर में लाइन में लगकर विधि-विधान के साथ बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना की और प्रसाद अर्पित कर मनौतियां मांगीं। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए। इस बीच कई श्रद्धालुओं ने मंदिर के आसपास भंडारे आयोजित किए। भंडारे का भोग सर्वप्रथम हनुमानजी को अर्पित किया गया। बाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
केवल हरि का निरंतर स्मरण ही एकमात्र सत्य
पुवायां। गांव बिलसड़ी खुर्द में श्री रुद्र महायज्ञ में कथा व्यास अरविंद दीक्षित ने सुनाया कि भगवान शिव ने सती से कहा कि केवल हरि का निरंतर स्मरण ही एकमात्र सत्य है, बाकी इस जगत में सभी कुछ केवल स्वप्न के समान है। जब आप भगवान के नाम, जाप के महत्व को समझ जाते हैं, तो आप इस स्वप्न के संसार की वास्तविकता को समझ जाते हैं और आपका हृदय एक ऐसे आनंद की अनुभूति की और अग्रसर होता है जिसका कभी अंत नहीं हो सकता।
सुरेश चंद मिश्र ने चित्रकूट महिमा का प्रसंग सुनाया। पंडित अनिल शास्त्री ने महाभारत की कथा सुनाई। कन्या भोज और भंडारे का आयोजन कर कथा को विश्राम दिया गया। आयोजन में संजय त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भक्ति से मनुष्य को जीवन में मिलता है सुख
शाहजहांपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से खिरनी बाग स्थित रामचरन लाल धर्मशाला में तीन दिवसीय श्री हरि कथा मंगलवार को भी जारी रही। शिष्या साध्वी सुरजीता भारती ने कहा कि भक्ति से ही मनुष्य को जीवन में सुख प्राप्त होता है। इससे पहले कथा का शुभारंभ आरती व पूजन के साथ किया गया। इस मौके पर नीरज बाजपेयी, विनोद गुप्ता, सुबोध शर्मा, मोहन ग्रोवर, शोभना गुप्ता, वीरेश्वरी शर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कथा व्यास ने नारद मोह का प्रसंग सुनाया
चांदपुर। श्री रामचरित मानस पाठ समिति की ओर से गांव के श्री शिवा महेश्वर नाथ धाम मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा में तीसरे दिन कथावाचक पंडित राज किशोर दीक्षित ने नारद मोह का प्रसंग सुनाया।
उन्होंने कहा कि एक समय देवर्षि नारद ने विवाह की इच्छा जताई। तब भगवान ने अपनी माया शक्ति से उनका मोह भंग कर उन्हें सत्य का बोध कराया। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समझाया कि भगवान अपने भक्तों का कल्याण करते हुए समय-समय पर उन्हें सही मार्ग दिखाते हैं। कथा श्रवण में शिवनंदन शुक्ला, गौरी शंकर दीक्षित, रामगोपाल शुक्ला, मुकेश शुक्ला, जय कुमार त्रिवेदी, आयुष शुक्ला आदि श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद
Trending Videos