{"_id":"69cc274797757f9fe7005790","slug":"uproar-at-pizza-cafe-as-young-man-arrives-with-young-women-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-169485-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पिज्जा कैफे पर युवतियों संग युवक के पहुंचने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पिज्जा कैफे पर युवतियों संग युवक के पहुंचने पर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नगर के एक पिज्जा कैफे पर मंगलवार को तीन युवतियों के साथ एक युवक पहुंच गया। सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद माहौल गर्मा गया। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
बताया जाता है कि मंगलवार अपराह्न करीब दो बजे एक युवक बाइक से तीन युवतियों के साथ पिज्जा कैफे पर पहुंचा। तभी एक संगठन के कार्यकर्ता वहां आ धमके और युवक पर युवतियों को साथ लाने को लेकर संदेह जताते हुए उनसे पहचान पत्र दिखाने की मांग करने लगे। इसे लेकर बहस शुरू हो गई।
हंगामे के बीच खुद को असहज महसूस करते हुए युवतियां मौके से स्कूटी पर सवार होकर चली गईं। इसी बीच दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को बुला लिया। इस पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। युवक के साथियों के पहुंचने पर मामला और भड़क गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक पक्ष भारी पड़ता देख दूसरे पक्ष के लोग पीछे हट गए। कुछ संभ्रांत नागरिकों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।
प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामला की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी थी। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। संवाद
Trending Videos