सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman Dies in Jalandhar Suspected Drug Overdose or Murder

जालंधर में महिला की मौत: नशे की ओवरडोज या हत्या? गांव की पूर्व सरंपच ने क्या बताया

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Sun, 15 Mar 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के जालंधर में महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या हुई है, जबकि लोगों का कहना है कि महिला नशे की आदि थी और उसकी मौत ड्रग ओवरडोज से हुई है।

Woman Dies in Jalandhar Suspected Drug Overdose or Murder
मौके पर मौजूद पुलिस व लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर के खांबरां इलाके में मनप्रीत कौर नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति ने की है, जबकि गांव व आसपास के लोगों ने नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos


पूर्व सरपंच राजविंदर कौर ने बताया कि सुबह मृतक महिला के पति करण की मां ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बहू का शव घर में संदिग्ध हालात में पड़ा है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उनके अनुसार, मनप्रीत कौर और उसका पति करण दोनों नशे के आदी थे और अक्सर नशे की हालत में दिखाई देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की बुआ ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 11:30 बजे कॉल आई कि मनप्रीत को मार दिया गया है। जब वह खाबारा घाघरा स्थित घर पहुंचीं तो भतीजी का शव संदिग्ध स्थिति में पड़ा मिला। उन्होंने भी स्वीकार किया कि दोनों पति-पत्नी नशा करते थे, लेकिन मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है।

वहीं, करण के पिता रूप लाल ने कहा कि वे बेटे-बहू से अलग रहते थे। सुबह सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों को कई बार नशा छोड़ने के लिए समझाया, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। फतेहपुर चौकी के प्रभारी कश्मीर सिंह के अनुसार, कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में महिला के नशे की आदी होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत के असली कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। क्या यह नशे की ओवरडोज का मामला है या फिर हत्या? इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed