{"_id":"69b93783568d89d7c706ef6f","slug":"an-unknown-youth-entered-the-room-of-a-sadhvi-at-the-matrisadan-ashram-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146219-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मातृसदन आश्रम में साध्वी के कक्ष में घुसा अज्ञात युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मातृसदन आश्रम में साध्वी के कक्ष में घुसा अज्ञात युवक
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, युवक से पूछताछ शुरू
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र स्थित मातृसदन आश्रम में सोमवार शाम एक अज्ञात युवक साध्वी पद्मावती के कक्ष में घुस गया। आश्रम के संतों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। आश्रम की तरफ से आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में युवक के नशे की आदि होने की बात सामने आई है। मातृसदन आश्रम के संत ब्रह्मचारी सुधानंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब 4:45 बजे से 5:15 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति आश्रम परिसर में दाखिल हुआ और सीधे साध्वी पद्मावती के कक्ष में पहुंच गया। साध्वी पद्मावती अस्वस्थ हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। युवक उनके कक्ष में घुसकर सिरहाने खड़ा हो गया। आंख खुल ने पर युवक को देख उन्होंने शोर मचाया तब आश्रम के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। युवक वहां से निकलने लगा लेकिन आश्रम में तैनात सुरक्षा गार्ड और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे तुरंत जगजीतपुर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। ब्रह्मचारी सुधानंद ने इसे एक आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा बताया है। आरोप लगाया कि खनन, भू-माफिया और क्रशर माफिया आदि की संलिप्तता भी हो सकती है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवक नशेड़ी है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos