{"_id":"69808dbdd38f9c8e470ba072","slug":"farmer-leader-dallewal-in-police-custody-farmers-protest-ends-in-jalandhar-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: किसान नेता डल्लेवाल पुलिस हिरासत में; जालंधर में किसानों का धरना खत्म, 4.30 घंटे हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: किसान नेता डल्लेवाल पुलिस हिरासत में; जालंधर में किसानों का धरना खत्म, 4.30 घंटे हाईवे किया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 02 Feb 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के जालंधर में किसानों ने 4.30 घंटे तक हाईवे जाम किया। किसानों के धरने में शामिल होने पहुंच रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया।
जालंधर में किसानों का धरना।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जमशेर खास में प्रस्तावित बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट के विरोध में किसानों की तरफ से दिया जा रहा आखिरकार साढ़े चार घंटे बाद खत्म हो गया। सुबह किसान अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद किसान सोफी पिंड रोड पर धरने पर बैठ गए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
Trending Videos
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डल्लेवाल जालंधर में चल रहे किसानों के धरने में शामिल होने जा रहे थे। तभी उन्हें मुक्तसर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डल्लेवाल को थाना सदर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेताओं ने मांग उठाई कि प्लांट को आबादी से दूर शिफ्ट किया जाए, क्योंकि इससे आसपास के लोगों की सेहत और पर्यावरण को खतरा हो सकता है। मौके पर पहुंचे एडीसीपी हरविंदर गिल ने किसानों से बातचीत कर माहौल शांत करवाया। धरने के दौरान नगर निगम की जॉइंट कमिश्नर मनदीप कौर भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। यदि निगम के पास उपयुक्त जमीन उपलब्ध हुई तो प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करवाया जाएगा। इस मामले में 5 फरवरी तक फैसला लेने का भरोसा दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद किसान धरने से उठ गए, लेकिन साफ चेतावनी दी कि यदि तय तारीख तक कोई समाधान नहीं निकला, तो वे फिर से हाईवे जाम करेंगे।
प्लांट को लेकर स्थानीय लोग, किसान और कुछ नेता लगातार चिंता जता रहे हैं। उनका कहना है कि प्लांट के लिए दो गेट बनाए जा रहे हैं, जिनमें से एक गेट मंडी की तरफ बन रहा है। किसानों के अनुसार यह फैसला गलत है और इससे मंडी की गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने मांग की है कि इस गेट का निर्माण तुरंत रोका जाए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
