फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing at Punjabi singer Prem Dhillon house in Canada gangster Genta Kharar took responsibility

जहां जाओगे, बच नहीं पाओगे: कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों पर फायरिंग, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Tue, 04 Feb 2025 06:17 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 04 Feb 2025 06:17 PM IST
सार

जहां जाओगे, बच नहीं पाओगे.. यह आखिरी चेतावनी है.. मैं तुम्हें मार कर दिखा दूंगा। यह पोस्ट गैंगस्टर जेंटा खरड़ ने डाली है। कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर फायरिंग की घटना के बाद गैंगस्टर जेंटा खरड़ ने इसकी जिम्मेदारी भी ली है। 

विज्ञापन
Firing at Punjabi singer Prem Dhillon house in Canada gangster Genta Kharar took responsibility
पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा में एक और पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई है। गिप्पी ग्रेवाल, एपी ढिल्लों के बाद अब पंजाबी गायक प्रेम ढिल्लों की टोरंटो स्थित कोठी पर फायरिंग की गई है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में जयपाल भुल्लर गैंग पर शक जताया जा रहा था। हालांकि इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर जेंटा खरड़ ने ली है, जो ऑस्ट्रेलिया में मौजूद खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला का करीबी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जेंटा खरड़ ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए पंजाबी में एक पोस्ट जारी किया है, जिसमें उसने प्रेम ढिल्लों को आखिरी चेतावनी देने की बात कही है। पोस्ट में दावा किया गया कि प्रेम ढिल्लों ने सिद्धू मूसेवाला के साथ पहले काम किया, फिर उनके दुश्मनों के साथ मिल गए। इस पोस्ट में मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का भी जिक्र किया गया है। इसमें दावा किया गया कि प्रेम ढिल्लों पहले मूसेवाला के करीबी थे, लेकिन बाद में उन्होंने उनके विरोधियों का साथ दे दिया।
विज्ञापन


जेंटा खरड़ ने पोस्ट में क्या कहा?
‘मैंने कई बार इसे टालने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रेम ढिल्लों को सिद्धू मूसेवाला के साथ गाने पर साइन किया गया था। बाद में उन्होंने मूसेवाला के विरोधियों के साथ मिलकर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया। मूसेवाला की मौत का मजाक उड़ाकर सहानुभूति के लिए गाना बनाया। अब उन्होंने हमारे विरोधी केवी ढिल्लों के साथ मिलकर नया गाना ‘चीट एमपी3’ बनाया। जेंटा खरड़ ने इसके साथ ही प्रेम ढिल्लों को धमकी दी- ‘मैंने तुम्हें डराने के लिए ऐसा किया है... ये तो बस तुम्हें आखिरी चेतावनी है... तुम कनाडा चले जाओ, कहीं और चले जाओ, हमारी मौसी के साथ चले जाओ, मैं तुम्हें मार कर दिखा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच
कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को गंभीरता से ले रही हैं।  इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या इस फायरिंग का संबंध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed