{"_id":"698f0a525ebab586580e57c4","slug":"firing-outside-singer-jyoti-nooran-house-husband-usman-claims-sampat-nehra-demanded-ransom-of-rs-1-crore-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति नूरां के घर के बाहर फायरिंग: पति उस्मान का दावा- गैंगस्टर संपत नेहरा ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति नूरां के घर के बाहर फायरिंग: पति उस्मान का दावा- गैंगस्टर संपत नेहरा ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 Feb 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार
उस्मान के अनुसार, उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है और पैसा न देने पर लगातार धमकी भरे व्हाट्सएप कॉल आ रहे हैं। उनका दावा है कि दो दिन पहले घर के बाहर हुई गोलीबारी भी इसी धमकी से जुड़ी हो सकती है।
सूफी सिंगर ज्योति नूरां।
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर में सूफी सिंगर ज्योति नूरां के घर के बाहर कथित फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। जहां पहले एडीसीपी ने प्रेस वार्ता में कहा था कि घर के बाहर फायरिंग नहीं हुई, वहीं अब ज्योति नूरां के पति उस्मान उर्फ अभि ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
उस्मान के अनुसार, उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है और पैसा न देने पर लगातार धमकी भरे व्हाट्सएप कॉल आ रहे हैं। उनका दावा है कि दो दिन पहले घर के बाहर हुई गोलीबारी भी इसी धमकी से जुड़ी हो सकती है। उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्ध लोग पहले भी कई बार घर के आसपास चक्कर लगाते देखे गए हैं।
उस्मान का कहना है कि इस संबंध में कमिश्नरेट पुलिस को पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी कॉल करने वालों का पता नहीं लगाया जा सका। हालिया घटना के बाद भी पुलिस मौके पर पहुंची, जांच की बात कहकर लौट गई।
उस्मान ने आरोप लगाया कि कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को संपत नेहरा बताकर एक करोड़ रुपये की मांग कर रहा है और न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संदिग्ध नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया गया है, लेकिन अब तक उसे ट्रेस नहीं किया जा सका।
वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जिस नंबर से धमकी भरा फोन आया उसे ट्रेस कर रहे हैं।
Trending Videos