सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Lucky Oberoi murder case Accused Dalbira claims innocence alleges grudge and conspiracy

लक्की ओबेरॉय हत्याकांड: आरोपी दलबीरा ने खुद को बताया बेगुनाह, रंजिश और साजिश के लगाए आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

दलबीरा ने कहा कि पिछले दो वर्षों से वह आपराधिक दुनिया से दूर शांत जीवन जी रहा है, लेकिन प्रधानी और वर्चस्व की लड़ाई ने उसे फिर विवादों में ला खड़ा किया। 

Lucky Oberoi murder case Accused Dalbira claims innocence alleges grudge and conspiracy
जालंधर में आप नेता लक्की ओबराॅय की हत्या - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या के मामले में नामजद दलबीर सिंह उर्फ दलबीरा ने खुद को बेगुनाह बताया है। मीडिया के सामने आकर दलबीरा ने कहा कि उसका इस हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है और न ही उसकी कभी लक्की ओबेरॉय से फोन पर बातचीत हुई। 

Trending Videos


उसने आरोप लगाया कि एक पुराने विवाद के चलते उसे इस केस में जानबूझकर फंसाया गया है। दलबीरा ने कहा कि पिछले दो वर्षों से वह आपराधिक दुनिया से दूर शांत जीवन जी रहा है, लेकिन प्रधानी और वर्चस्व की लड़ाई ने उसे फिर विवादों में ला खड़ा किया। उसके अनुसार, लक्की ओबेरॉय से उसकी कभी कोई निजी दुश्मनी नहीं रही और धमकियों के दावे निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शशि शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप

दलबीरा ने इस पूरे विवाद के केंद्र में शशि शर्मा का नाम लेते हुए कहा कि पुरानी रंजिश के चलते उसे फंसाया गया। उसका आरोप है कि शशि शर्मा ने ही लक्की के परिजनों को उकसाकर उसका नाम मामले में डलवाया।

प्रधानी की राजनीति पर सवाल

दलबीरा ने कॉलेज और स्थानीय स्तर की प्रधानी की राजनीति को युवाओं के लिए घातक बताया। उसने कहा कि आपसी विवाद और वर्चस्व की लड़ाई ने हालात बिगाड़े, जिनसे उसका कोई लेना-देना नहीं था।

पुलिस कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग

दलबीरा ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और कहा कि बिना ठोस सबूत के उसे गैंगस्टर की तरह पेश किया गया। उसने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके और उसे राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed