सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Flights at Adampur Airport to remain temporarily suspended for eight months runway repairs undertaken

Jalandhar: आदमपुर एयरपोर्ट पर आठ महीने के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी उड़ानें, रनवे की होगी मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 20 Mar 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

सैन्य विमानों की सुरक्षा और संचालन क्षमता बनाए रखने के लिए रनवे का उच्च गुणवत्ता वाला रखरखाव अनिवार्य है। सरकार की ओर से उड़ानों में कटौती और रीरूटिंग को लेकर पहले ही एनओटीएएम (नोटिस टू एयरमैन) जारी कर दिए गए हैं।

Flights at Adampur Airport to remain temporarily suspended for eight months runway repairs undertaken
आदमपुर एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। देश के चार प्रमुख एयरपोर्ट आदमपुर एयरपोर्ट, जोधपुर एयरपोर्ट, श्रीनगर एयरपोर्ट और पूना पर रनवे की मरम्मत (रीकार्पेटिंग) के चलते चरणबद्ध तरीके से उड़ानें अस्थायी रूप से बंद की जाएंगी। 
Trending Videos


सूत्रों के अनुसार, इंडियन एयरफोर्स ने इन एयरपोर्ट्स पर हाई-टेक्निकल स्टैंडर्ड्स के तहत रनवे अपग्रेड और मेंटेनेंस की योजना बनाई है। खासतौर पर जालंधर के अधीन आने वाले आदमपुर एयर बेस पर उड़ानें साल के अंत तक करीब 8 महीने बंद रहने की संभावना है, जो इन चारों में सबसे लंबी अवधि मानी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये एयरपोर्ट केवल सिविल उड़ानों के लिए ही नहीं, बल्कि डिफेंस ऑपरेशंस और फाइटर जेट्स के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सैन्य विमानों की सुरक्षा और संचालन क्षमता बनाए रखने के लिए रनवे का उच्च गुणवत्ता वाला रखरखाव अनिवार्य है। सरकार की ओर से उड़ानों में कटौती और रीरूटिंग को लेकर पहले ही एनओटीएएम (नोटिस टू एयरमैन) जारी कर दिए गए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस अवश्य जांच लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed